29 Mar 2024, 20:05:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 2:32AM | Updated Date: Jul 15 2019 2:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज दिनभर आपका मूड बदलता रहेगा लेकिन आपका भाग्य आपके साथ है, इसका एक नुक्सान यह है कि आप भाग्य के भरोसे पर अधिक रह सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहे। वित्तीय फायदे तो होंगे किन्तु अनावश्यक खर्च ना करें। वित्तीय लाभ का यह सिलसिला अधिक समय तक नही चलेगा।

वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- आप पिछले कुछ समय से अस्वास्थ्यकर खाना खा रहे हैं या लगातार बाहर खा रहे हैं। आज आपके पेट को इसकी कीमत चुकानी होगी। आपको दर्द हो सकता है। फिर भी आराम से रहें, घर का बना साधारण खाना खाएं।पानी अधिक पीयें। जल्दी ही आप अच्छा महसूस करेंगे। अल्कोहल से बचें।दांतों का ध्यान रखें। दिन में दो बार ब्रश करना अच्छा रहेगा।
 
वृश्चिक प्यार और संबंध- आज आपको चारों तरफ से रोमांटिक सम्बन्ध के अवसर मिलेंगे। लेकिन आपको अपना पार्टनर चुनने से पहले अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सोच लेना चाहिए ताकि भविष्य में कोई समस्या न आये। अगर आपका पहले से कोई सम्बन्ध है तो आप इसे अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। आपको पार्टनर फिलहाल आपको लेकर काफी पजेसिव और अन्तरंग अनुभव करेगा। अब आपकी प्रतिक्रिया से इस सम्बन्ध का आगे का रूख तय होगा। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन- कार्यालय के लंबित काम आज आपको तनाव दे सकते हैं। आज आपको देर तक कार्यालय में काम करना पड़ सकता है। ये मुश्किल समय भी थोड़े समय के लिए है। पिछले सप्ताह की आपकी बोरियत और आलस्य आप पर आज नकारात्मक प्रभाव डालेगा। आप आज दूसरों के साथ सौम्य और विनम्र रहे अन्यथा आप विवाद में फँस सकते हैं। ऐसी स्थितियों से दूर रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »