26 Apr 2024, 02:43:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 2:31AM | Updated Date: Jul 15 2019 2:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें। ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं जबकि आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हो। शांति के लिए आज अपना अधिकतर समय परिवार के साथ घर पर बिताएं और सारा बाकी काम पूरा कर लें। कुछ मीठी यादें सहेजने के लिए अपने कमरे में उनका फोटो लगा दें।

तुला स्वास्थ्य और कल्याण- आज का दिन अपने स्वास्थ्य में सुधार और अपनी सेहत के लिए कोई दृढ संकल्प वाला कदम उठाने में बिताएं।अज आप काफी सख्त शारीरिक एक्सरसाइज वाली क्लास ज्वाइन या कोई डाइट शुरू कर सकते हैं लेकिन यह भी तय है कि आप चाहे जो सोचें,  उस पर आसानी से चल पायेंगे।आप मानसिक सेहत के लिए भी सांस की एक्सरसाइज तथा योग आदि कर सकते हैं।स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां आज कम होंगी और आप इससे काफी हद तक आराम महसूस करेंगे।
 
तुला प्यार और संबंध- आप अचानक अपने भीतर काफी आत्मविश्वास महसूस करेंगे और आपको अपने रोमांटिक सम्बन्ध के मामले में भी अपनी अलग पहचान को समझने की जरुरत है। आपको यह समझ आने लगेगा कि मर्यादित सीमाओं से वास्तव में सम्बन्ध में और मर्यादा और सम्मान आता है। आप पहली बार अपने आप से ये सीमाएं लागू करने की सोचेंगे। इस बारे में आपकी सोच काफी स्पष्ट है कि आपको अपने रिश्ते में क्या नही चाहिए 
 
तुला कैरियर और धन- आज कार्यस्थल पर कई अलग तरह की स्थितियां आपके समक्ष आएंगी और आप इसके लिए बाध्य होगे की आप स्थितियों के अनुसार सही निर्णय लेकर आगे बढे। आज आपके काम की नैतिकता के लिए अतिरिक्त ध्यान देने की जरुरत है। अपने सहकर्मियों के साथ न चलने के कारण कुछ तनाव की स्थितियां सामने आ सकती है, लेकिन अपने मालिक की नजरो में आप आएंगे और उनका भरोसा भी जीतेंगे और इस चीज़ के कारण आपके करियर पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »