25 Apr 2024, 05:09:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 2:29AM | Updated Date: Jul 15 2019 2:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको कुछ चौंकाने वाली बातें पता चलेंगी। लेकिन चिंता ना करें, सब अच्छी खबरें होंगी। जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे, वे आज पूरी होने वाली हैं। जिन कोशशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे, वे अंतत आज सफल होंगी। इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं, हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- आज का दिन खेल के मैदान में जोश दिखाने और एक्सरसाइज के लिए बहुत अच्छा है। आज सारा तनाव धुल जाएगा और आप जबरदस्त तरीके से उर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। इससे आपमें आशा का भी संचार होगा और आप वे काम भी कर पायेंगे जिन्हें आप टालते रहे हैं। आपका उत्साह और जोश आपके परिवार के अन्य लोगों और दोस्तों को भी प्रभावित करेगा और आप अचानक ही आउटडोर कार्यक्रम या पिकनिक की योजना भी बना सकते हैं।
 
सिंह प्यार और संबंध- आज आप अपने सभी संबंधों को नए सिरे से शुरू करने के लिए तैयार है। इस तरह से पुराने महत्वहीन रिश्ते को भी आप पीछे छोड़ सकेंगे जिनका समय के साथ कुछ महत्व नहीं रह गया है या आप अपने प्रयासों से अपनी मौजूदा रिश्ते को नवीनीकृत करके उसमे प्रेम की ऊर्जा का संचार कर सकते है। आप इस समय ऊर्जा से ओतप्रोत है और आप प्रेम से भरे हुए रिश्ते को अगले स्तर तक ले जायेंगे।
 
सिंह कैरियर और धन- हालाँकि की आज आप अपने सभी कार्यों को जल्द पूरा करने में बहुत ज्यादा सक्षम हैं लेकिन आप अपने में बेचैनी,  असावधानी और सुस्ती महसूस करेंगे और नतीजतन अधिक समय होने के बावजूद आपका बकाया कार्य और जिम्मेदारियां बढ़ती हुई चली जाएंगी। एक दिन की छुट्टी लेना इस का उपाय है ताकि अगले दिन आप तरोताजा महसूस करे। यह बेचैनी वास्तव में तनाव के कारण है,  जिसे आपको अपनी उत्पादकता बढ़ने के लिए त्यागना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »