24 Apr 2024, 07:50:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 2:26AM | Updated Date: Jul 15 2019 2:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपके परिवारवालों को नजदीकी संबंधियों से होने वाली परेशानी के कारण आपको भी प्रतिबंधों का सामना करना होगा। ये लम्बे समय तक नही रहेंगे लेकिन आपको काफी प्रभावित करेंगे, इसीलिए इनके प्रभाव से बचने की कोशिश करें। आज आप कोई घरेलू उपयोग का उपकरण खरीदेंगे, या घर की नियमित साफ़-सफाई के चलते कम उपयोगी सामान को बेच देंगें।

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी छोटी दिक्कतें हो सकती हैं जिनसे आपका स्वास्थ्य आंशिक रूप से प्रभावित होगा, लेकिन इससे आपको ज्यादा परेशानी नही होनी चाहिए।आप को ठंड, सामान्य खांसी आदि हो सकते हैं। माचिस जलाते हुए भी सावधान रहें। थोड़े से सावधान रहने भर से आप खुद को काफी परेशानियों से बचा सकते हैं। अपने साथ एक हैण्ड सनीटीजेर रखें।
 
वृषभ प्यार और संबंध- आपको अपने पार्टनर के करीब आने के लिए थोडा नम्र और ख्याल रखने वाला बनना होगा। वह इस समय किसी बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे पर काम कर रहे हैं। आपको उन्हें प्रेरणा और हिम्मत देने की जरुरत है ताकि वह आपके साथ अपनी सब बातें बाँट सके। अगर आप इस वक़्त उनका साथ देते हैं तो इससे आपके रिश्ते पर लम्बे समय तक टिकने वाला प्रभाव पड़ेगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन- आज का दिन अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए एकदम सही है। आप किन्ही बाहरी कारणों से समय पर अपना काम खत्म नहीं कर पाये, इसलिए आपको शीघ्रता दिखानी होगी, क्योकि आपका काफी कार्य लंबित है। आज नयी प्रतिबद्धताओं का दबाव कम होगा, इसलिए आप अपनी पुरानी प्रतिबद्धताओं को समय पर खत्म कर पाएंगे और इन सभी कार्यों को पूरा करने के बाद आराम करने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा और आनंद भी क्योंकि आपने अपने सारे लंबित कार्यो को पूरा कर लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »