19 Apr 2024, 08:04:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 2:57AM | Updated Date: Jul 13 2019 2:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज अपना और आपनी सेहत का ध्यान रखना ना भूलें। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या की आशंका बन सकती है। बहुत ठंडा भोजन खाने से बचें। अगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है तो और अधिक ध्यान रखें। वित्तीय दृष्टि से ना फायदा ना नुकसान वाली स्थिति रहेगी हालाँकि आज कोई बड़ा निवेश ना करना ही ठीक रहेगा।

मकर स्वास्थ्य और कल्याण- त्वचा सम्बन्धी छोटी छोटी तकलीफों से आप परेशान हो सकते है। आज खुद को थोडा हल्का करने की योजना बनाएँ। तैलीय पदार्थों से दूर रहें बाकी आपकी सेहत ठीक ही रहेगी। बहुत सारे पेड़ों वाली जगह पर घूमने से बचें क्योंकि आपको कोई कीड़ा काट सकता है, इससे आपकी त्वचा पर दाने उभर जायंगे आज सावधानी के तौर पर एन्टी-एलर्जिक दवा साथ रखें, आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।
 
मकर प्यार और संबंध- आप और आपके साथी के लिए आज जीत की स्थिति बनी हुई है। आपकी कामुक भावना आप पर हावी है जिसके कारण आप मजबूर है। इसी तरह की आग दूसरी तरफ भी विद्यमान है। सचेत रहे और पूछे, आप निराश नहीं लौटेंगे। सिर्फ एक छोटी सी कोमल और देखभाल वाले दृष्टिकोण की आवश्यकता है और वैसे भी आप एक समझदार साथी है। 
 
मकर कैरियर और धन- अनुशासन और कड़ी मेहनत आपके विशिष्ट गुण हैं। आज अपने कार्य क्षेत्र से आपका मोहभंग हो सकता है, क्योकि आपको लगेगा की आपका करियर रुक सा गया है। हालांकि, कड़ी मेहनत हमेशा साथ देती है। आप सही रास्ते पर हैं। अब महत्वपूर्ण है की इस पथ के साथ आप रहे। चमकती हुई परियोजनाओं में निवेश न करे या ज्यादा उत्साह में न आए क्यों की आपका निर्णय गलत साबित हो सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »