28 Mar 2024, 21:20:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 2:56AM | Updated Date: Jul 13 2019 2:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लम्बे समय के बाद आज आपको रहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण खबर से ख़ुशी मिलेगी। यदि माता-पिता हैं तो बेटे/बेटी के लिए सुयोग्य वर मिल सकता है। किसी लंबित अदालती मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। करियर के मामले में छोटे से प्रयास से बड़ी सफलता मिलनी तय है। आज से जिन्दगी वापस पटरी पर आती दिख रही है, प्रियजनों के साथ खुश रहें।

वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- आप पिछले कुछ समय से लगातार लम्बी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, परन्तु आज से आपकी स्वास्थ्य सुधार की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। अगर आपकी कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या काफी पुरानी है तब भी आपको इसके लिए आज कोई लम्बे समय तक के लिए समाधान मिल जाएगा। कुल मिलकर, आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। सुधार की प्रक्रिया को तेज करने के लिए अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें
 
वृश्चिक प्यार और संबंध- आज का दिन आपका लिए बहुत ख़ास रहेगा क्योंकि आप जिंदगी में पहली बार प्यार को आध्यात्मिकता के साथ जोड़कर देख पायेंगे। जो आपस में बहुत प्यार करते हैं, वे अपने सम्बन्ध को किसी परम्परागत तरीके से कोई समारोह करके अगले स्तर पर ले जाना चाहेंगे लेकिन अगर आपके परिवार को इससे कोई परेशानी है तो आप सही समय का इन्तजार कर सकते हैं। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन- आप अपने सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे और कार्य क्षेत्र में शांति का माहौल रहेगा, लेकिन व्यापार के मामलों में किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श करें। धोखाधड़ी की संभावना है। यदि संभव हो तो अपनी व्यापारिक सौदों को दूसरे दिन पर ठाले और अपने सहयोगियों की विश्वसनीयता का मूल्यांकन करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »