19 Apr 2024, 13:57:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 2:38AM | Updated Date: Jul 13 2019 2:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा, या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इसी समय आप अपने घर का नवीकरण, नया घर खरीदने या दूसरी जगह शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं। हालाँकि आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे, फिर भी आप दिन का हरेक पल आनंद लेंगे।

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- जहां तक आपके स्वास्थ्य और फिटनेस रूटीन का सवाल है, आप कुछ दिनों से लापरवाही कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि आप वापस ट्रैक पर आ जाएँ नही तो आपने अपनी फिटनेस को लेकर जो-जो प्रयास किये हैं वे सब व्यर्थ हो जायेंगे। हालाँकि यह भी ध्यान रखें कि इसे लेकर खुद को बहुत अधिक परेशान नही करें नही तो जल्दी ही आपका जोश ख़त्म हो जाएगा। सब चीजों को लय में वापस आने के लिए केवल जिम में 30 मिनट बिताना काफी होगा।
 
वृषभ प्यार और संबंध- आज आप भावनात्मक रूप से आक्रामक मूड में हैं और ऐसा हो सकता है कि कोई भी काम या बात आपकी भावनाओं को भडका दे और आप ऐसी प्रतिक्रियां दे बैठें जिसका कोई तुक न बनता हो। आज आप छोटी छोटी खुशियों और किसी की सहायता को भी बड़ी बात मानेंगे। आपको पार्टनर को भी आपकी सॉफ्ट साइड दिखाई देगी। वैसे इस मूड में आप कभी कभार ही होते हैं। इससे आपके पार्टनर को आश्चर्य तो होगा लेकिन सम्बन्ध में मजबूती ही आएगी।
 
वृषभ कैरियर और धन- आज आप अपने आप पर संदेह कर सकते है और अपनी खुद की क्षमता को नजरअंदाज कर सकते हैं। यह सब आपके असुरक्षित व्यवहार की वजह से है जिसे आपको नियंत्रित करना होगा। एक गहरे स्तर पर दूसरों के साथ संदेशो का आदान प्रदान करने का प्रयास करें। इससे न केवल आप उन लोगों के साथ बेहतर सम्बन्ध बना सकोगे बल्कि आप कार्य प्रणाली को भी बेहतर तरीके से समझ पाओगे और आपको अपनी बहुमूल्य स्थिति के बारे में भी जानने में मदद मिलेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »