20 Apr 2024, 21:25:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों को गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 2:03AM | Updated Date: Jul 11 2019 2:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा।वर्तमान की कुछ घटनाओं के लिए वही पुराने कारण जिम्मेदार हैं। इससे आपकी इज्जत को काफी ठेस पहुंची है। आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण- आपके शरीर ने आपका बहुत साथ दिया है और लगातार आपके लिए काम करता रहता है। इसीलिए आपके लिए भी यह कोई बड़ी बात नही होनी चाहिए कि आप अपने शरीर के लिए कुछ करें। आपको खूब एक्सरसाइज और अच्छी नींद लेनी चाहिए। अगर आपके शरीर को सामान्य काम करने में भी कोई तकलीफ आ रही है तो इसे ठीक रखने के लिए सावधानी बरतें। ऐसी एक सावधानी है –पानी की मात्रा बढाना।
 
कुंभ प्यार और संबंध- आज का दिन रोमांस के लिए बहुत अच्छा है। आप किसी अन्तरंग योजना से किसी खर्चीली सरप्राइज से उन्हें खुश और चकित कर देने की योजना बना सकते हैं। आपको भी शायद बदले में उनसे कोई ऐसे ही सरप्राइज मिले। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, इसका पूरा लाभ उठाने के लिए कुछ एकांत समय बिताने की योजना बनाएं। अगर परिवार बढाने के बारे में सोच रहें हैं तो यह सर्वोतम समय है। 
 
कुंभ कैरियर और धन- आज बड़ी और छोटी सफलताएं आपके कार्य क्षेत्र में दस्तख़त दे रही है। आपके द्वारा एक समय में प्रदान की गई सेवाओं के लिए आपको कुछ भुगतान प्राप्त हो सकता हैं या आपको एक अप्रत्याशित बोनस मिल सकता है। एक लंबे समय से जो पदोन्नति अटकी हुई थी वह आपको मिल सकती है या आपका पद उँचा हो सकता है और अलग से एक केबिन आपको मिल सकता है। बेरोजगार युवक या वे लोग जो अपनी मौजूदा नौकरी छोड़ना चाहते थे, उनके लिए भी आज शुभ सन्देश मिल सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »