29 Mar 2024, 16:36:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों को गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 1:59AM | Updated Date: Jul 11 2019 1:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एकरसता आपको अच्छी न लगती। इससे आप बोर अनुभव करते हैं। आज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे। अपनी दिनचर्या बदलें। इसमें फिटनेस को जगह दें। किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें। ऑफिस में नयी पहचान बनेगी। कुल मिलकर दिन हल्का-फुल्का गुजरेगा। काम कम रहेगा।आप सकारात्मकता के श्रोत बने रहेंगे।
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण- आपको इसे लेकर खुद के लिए सख्त नियम बनाने होंगे कि आपको क्या खाना है और क्या नही।स्वास्थ्य के लिए लाभदायक चीजें ही चुनें क्योंकि यही सर्वोतम विकल्प हैं। आपको पूरा आराम मिले, इसके लिए आपको अपना दृष्टिकोण ठीक करना होगा। इससे आपके पास जीवन में अप्रत्याशित रूप से होने वाली मुश्किल घटनाओं से जूझ पाने का हौसला मिलेगा।
 
तुला प्यार और संबंध- आप आजकल पहले से भी अधिक आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। आपको ऐसे आदमी भी संपर्क करेंगे जिन लोगों से आपको उम्मीद भी नही थी, इससे आपको काफी आश्चर्य होगा लेकिन उनके बारे में समय लेकर सोचें कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या रहेगा। समय के साथ साथ खुद ही उनका फैसला हो जाएगा। पिछले समय के कडवे अनुभवों के कारण खुद को बांधे न रखें, खुलकर जीयें। 
 
तुला कैरियर और धन- आज आप वह प्यार और ख़ुशी को पाएंगे जो आप अपने कार्य क्षेत्र में महसूस करते थे। बाहरी दबावों और काम के बोझ की वजह से वह ख़ुशी कही दब सी गई थी पर एक खुशनुमा पल आपको ये एहसास कराएगा की क्यों अपने ये कार्य क्षेत्र चुना था और ये क्यों आप पर इतना जचता है। आज का दिन अपने कार्य क्षेत्र में अपना रवैया बदलने के लिए अति उत्तम है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »