29 Mar 2024, 10:58:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातकों को गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 1:56AM | Updated Date: Jul 11 2019 1:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या बिता रहे हैं। अब सारी चीजों को व्यवस्थित करने का समय है। आज आपको तुलनात्मक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन आपको इस समय का उपयोग अपनी सब चीजों को व्यवस्थित करने में लगाना चाहिए। नही तो सब कुछ और अधिक उलझता जाएगा और आप स्थिति के नियंत्रण से बाहर होने के कारण और भी अधिक परेशान रहेंगे।

मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण- आपकि अत्यधिक व्यस्त दिनचर्या आपको स्वास्थ्य और फिटनेस सम्बन्धी सम्बन्धी किसी भी काम को गंभीरतापूर्वक लेने कि राह में रोड़ा बनी हुई है। वैसे तो आप अपने भोजन को लेकर जागरूक रहते अहिं लेकिन पिछले कई दिनों से आप अपने काम में उलझे होने के कारण जंक फ़ूड खा रहे हैं। हालाँकि काम का दबाव अभी हल्का होने वाला नही है तब भी आपको अपने स्वास्थ्य की खातिर आराम करने और स्वास्थ्यकर भोजन करने की कोशिश करनी चाहिए।
 
मिथुन प्यार और संबंध- जुनून और दीवानगी आज के दिन का पर्याय रहेगा। आप एक असाधारण और अविश्वसनीय प्रेम के तरीके से अपने साथी को अश्चार्यचकित करेंगे और इसके लिए पुरस्कृत भी होंगे। आप खर्च में और प्यार के कार्य में दोनों में सामान रूप से उदार रहेंगे। आपके इस उदार प्रकृति के कारण आपके साथी में एक भावुक और दीवानगी की प्रतिक्रिया आपके लिए पैदा होगी। आप एक साधारण दिन का आनंद उठाने के लिए तैयार रहे जो की आपके प्रयासों के कारण असाधारण बन गया है। 
 
मिथुन कैरियर और धन- हास्य की आपकी भावना आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है, अपने आप को और अपने वरिष्ठ अधिकारियों के बीच की खाई को पाटने के लिए यह सबसे उपयुक्त है। बोले गए कठोर शब्दों को अपने दिल में न रखे बल्कि ये कठोर शब्द के बारे में सोचे क्यों की ये बोले गए कठोर शब्द ही आपको आगे ले जाने में मदद करेंगे। आज अप्रत्याशित स्रोतों से धन प्राप्ति के संकेत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »