20 Apr 2024, 18:43:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातकों को गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 1:54AM | Updated Date: Jul 11 2019 1:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने किसी परियोजना में अपना काफी समय और प्रयास लगाये हैं और आपको अब इसका फल मिलना शुरू हो जाएगा। दूरदृष्टि के साथ साथ आपके दृढ संकल्प और प्रयास भी रंग लाये हैं। आप कुछ नए बदलाव करना चाह रहे हैं, लेकिन वित्तीय बाधाएं हैं। आज आप सीमित साधनों से ही इन कामों को पूरा करने के सृजनात्मक तरीके खोज लेंगे।

मेष स्वास्थ्य और कल्याण- आज किसी परिजन को थोडा बीमार होने के कारण आपकी देखभाल की जरुरत पड़ सकती है।आप खुद को उसकी देखभाल के लिए तैयार पायेंगे। लेकिन साफ़-सफाई का ध्यान रखें और हाथों को कई बार धोएं। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।आज छोटी-छोटी चीजों के बारे में विशेष सावधानी रखें क्योंकि आज आपको कई तरह के संक्रमन होने का खतरा है।

मेष प्यार और संबंध- अपने साथी के साथ सकारात्मक वार्तालाप करने का प्रयास करें। आपने वास्तव में उपयुक्त तरीके से अपने साथी के साथ वार्तालाप नहीं की है और अभी तक आप आनंद और अपने रिश्ते को हल्के में ले रहे थे। ये समय है की आप दोनों किसी प्राकृतिक जगह पर जाये, ताकि ऐसी जगह जाने से आप दोनों में सकारात्मक ऊर्जा और भावना का संचार हो जिससे आप दोनों को खुलने में मदद मिलेगी। आपके रिश्तो में मजबूती आयेगी। 

मेष कैरियर और धन- कुछ हफ्तों से एक प्रवृत्ति को बल मिल रहा था और उसका परिणाम आज दिखाई देगा। परिणाम दोहन करने के लिए अपने आप को तैयार रखे। योग्य व्यक्तियों से मेल जोल बढ़ा कर रखे। सकरात्मक बातचीत से एक अभिनव व्यापार विचार को गति मिलेगी। जो आपके पास है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए। लालच को बढ़ने न दे। आपकी आत्मा एवं अंतर्मन आपको गलत चीजों से दूर रहने में मदद करेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »