20 Apr 2024, 17:46:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 3:36AM | Updated Date: Jul 10 2019 3:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज होने वाली घटनाओं के कारण और कई तरह की उलटी -सीधी सूचनाओं के कारण खुद को उलझन में फंसा हुआ अनुभव करेंगे। इस समय आपका सही मार्गदर्शन आपके मन की आवाज ही कर सकती है। जैसा आपका मन कहता है, वैसा ही करें। इससे आपको काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा और आप उस दिशा में आगे बढ़ पायेंगे जिस दिशा में आप बढ़ना चाहते हैं।

 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- हर रोज एक कप कॉफ़ी आपके दिल के लिए बहुत अच्छी है। मुलेठी की चाय भी फायदेमंद रहेगी, इससे आपके पेट की स्थिति भी ठीक रहेगी। अगर आप पेय पदार्थों जैसे चाय-कॉफ़ी आदि की मात्रा बढाते हो तो आपको पानी की मात्रा भी बढानी चाहिए। आपके शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से काम करें, इसके लिए अगर रोज न हो सके तो सप्ताह में एक दिन योग के लिए जरुर रखें।
 
वृश्चिक प्यार और संबंध- आपका पिछला अफेयर आपको अभी भी परेशान कर रहा है और ऐसा कई बार हो चुका है। अपने आपको पिछले कडवे अनुभवों से परेशान न होने दें। हालाँकि, अब भी आपके आस पास कोई ऐसा है जो आपको पिछले मजेदार दिनों की याद दिलाता है। आप इस आदमी के साथ एक नयी शुरुआत की कोशिश कर सकते हैं। बस अपनी कोशिशों के सफल होने तक का इन्तजार करें। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन- आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आज का दिन किसी भी बड़े निवेश या खरीद के लिए उपयुक्त नहीं है। आज धन के मामलो में किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे अन्यथा आपको काफी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है, फिर भी सही समय पर पर्याप्त विवेक के साथ आसानी से आप अपने धन की रक्षा कर सकते हैं। आज यात्रा के लिए न कोई योजना बनाये और न ही कोई भुगतान करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »