25 Apr 2024, 11:48:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातको का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 3:35AM | Updated Date: Jul 10 2019 3:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक वृद्ध व्यक्ति सोचने के लिए मजबूर करेगा। योजना बनाना और प्राथमिकताएं तय करना आपकी खासियत हैं। अपना काम करें,सब सही होगा। शांति बनाये रखें और धीरज से काम लें। कोई आपसे आज मिलने आएगा। अपनी सेहत और आराम का ख़ास ध्यान रखें।जल्द ही ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी।

तुला स्वास्थ्य और कल्याण- आज इस बात की काफी संभावना है कि आपको काम से सम्बंधित तनाव झेलना पड़ेगा और इससे आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां जैसे माइग्रेन या अत्यधिक टेंशन का सामन अकारण पड़ सकता है। सबसे अच्छा उपाय दिन की शुरुआत एक्सरसाइज, योग या ध्यान से करना रहेगा इससे आप मानसिक रूप से शांत और शारीरिक रूप से मजबूत बने रहेंगे।तनाव को अपनी मानसिक शांति को भंग करने न दें फिर आपका दिन कहीं अधिक सफल होगा।
 
तुला प्यार और संबंध- आपको दुसरे लोगों की लव लाइफ के ड्रामे का हिस्से बनने के लिए मजबूर किया गया है। आपको स्पष्ट तौर पर इससे बचना चाहिए और अगर आप नही बच सकते तो आपको किसी का भी पक्ष नही लेना चाहिए। दोनों विरोधी पक्षों को आप सही सलाह तो दे ही सकते हैं, वह बेशक दें। अपने लिए कुछ नए और जबर्दस्त प्लान बनाएं।
 
तुला कैरियर और धन- आपको इस बात का आभास नहीं है की आपके सहकर्मियों को कितनी चिन्ताओ और तनाव से गुजरना पड़ रहा है। अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरुरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है। आपको एक नए घर का स्वामित्व मिल सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »