24 Apr 2024, 17:23:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 2:03AM | Updated Date: Jul 10 2019 2:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिजनेस सम्बन्धी किसी मीटिंग में आपके मनमुताबिक मोड़ आने की सम्भावना है। आप आज शांत किन्तु दृढ हैं। आपने खूब सोच समझकर फैसले लिए हैं। कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। घर पर शांत और संतुष्ट बने रहेंगे। बोद्धिक उन्नति होगी, प्रियजनों की और से कोई खुश कर देने वाली खबर मिलेगी।

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- आज आपकी सेहत में कोई अप्रत्याशित बदलाव आ सकता है लेकिन अपनी जबर्दस्त मानसिक शक्ति और संकल्प क्षमता के चलते आप किसी भी प्रकार कि स्थिति से बखूबी निपट सकते हैं। आपको आज दिन में बहुत शारीरिक श्रम करने वाले काम करने पड़ सकते हैं लेकिन आप आसानी से समय रहते उन्हें पूरा कर पायेंगे। आपसे किसी और को भी स्वास्थ्यकर आदतें अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।केवल दिन के अंत में अपनी मनपसंद गतिविधि के साथ मनोरंजन करना न भूलें।
 
वृषभ प्यार और संबंध- आज आपके पार्टनर काफी तनाव में होंगे और उन्हें संभालने के लिए आपको अपनी सारी समझ और सारी सहानुभूति काम में लानी होगी। वह अपनी निराशा आप पर निकाल सकते हैं। अगर आप भी आप पर भावनात्मक होकर ही रियेक्ट करेंगे तो स्थिति बिगड़ सकती है। आपको अपने पार्टनर को संभालने के लिए कुछ समय तक अपनी भावनाओं को काबू में रखना होगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन- चीजें आपके अनुसार कार्य नहीं कर रही है जैसे की अपने योजना बनाई थी, लेकिन आपको इस कारण से आक्रामक नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे आपके सारे प्रयास बर्बाद हो सकते हैं। कार्य में प्रगति के लिए आपको धैर्य की आवश्यकता होगी लेकिन ये इतनी आसानी से आपको नहीं मिलेगा। आप से कम प्रतिभाशाली व्यक्ति आपके समक्ष आ सकता है, जिसके पास काफी ताक़त होगी लेकिन समय की मांग है की इस व्यक्ति के साथ विवाद में न उलझे जो की आपके स्वयं के सर्वोत्तम हित में होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »