29 Mar 2024, 19:43:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातको का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 2:00AM | Updated Date: Jul 10 2019 2:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आप आज तर्क के स्थान पर अपने दिल की आवाज और प्रवृति के आधार पर फैसले कर सकते हैं, लेकिन वे भी वित्त के मामले में लाभकारी ही साबित होंगे। आप इन दिनों फैसले लेने में सबसे अधिक महत्ता अपने मन की आवाज को देते हैं, लेकिन आपको भविष्य की बेहतरी के लिए वर्तमान समय में कुछ आरामों को छोड़ना होगा।

मेष स्वास्थ्य और कल्याण- आज पेट से जुडी दिक्कतों के कारण आप थोडा डाउन महसूस कर सकते हैं, हालाँकि दिक्कत कोई बड़ी नही है। आज पानी और एनी ठंडे पेय पीते हुए सावधान रहें क्योंकि इनसे आपको पानी से होने वाला संक्रमन हो सकता है। यह सुझाव भी आपके लिए है कि आज आप बाहर के खाने और अस्वास्थ्यकर भोजन से बचें, नही तो संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।

मेष प्यार और संबंध- आप अपने सम्बन्ध को लेकर जरुरत से ज्यादा गंभीर हैं और बहुत सोचते हैं। खुद को थोडा हल्का करें। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। एक बार जब आप सब चीजों और बातों के दोहरे अर्थ ढूँढने से खुद को रोकना सीख जायेंगे तो आपको मालूम होगा कि आपका सम्बन्ध बहुत मजबूत है और आपको भी कभी कभी अधिक न सोचते हुए खुद को मुक्त रखकर मजे लेने से पीछे नही हटना चाहिए। 

मेष कैरियर और धन- बेहतर संचार आप के लिए लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगा और आपको इस मोड़ पर बुद्धिमानी से इस कौशल का उपयोग करना होगा। आपका व्ययसायिक विवेक आज शीर्ष स्तर पर रहेगा। आपको भविष्य में बिक्री और सहभागिता के आंकलन के लिए कहा जा सकता है। आपकी मजबूत ज्ञान युक्त व विवेकपूर्ण क्षमता इसमें आपकी मदद करेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »