25 Apr 2024, 04:34:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 1:37AM | Updated Date: Jul 8 2019 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे ,वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या माता-पिता भी हो सकते हैं।

मकर स्वास्थ्य और कल्याण- आज ऊर्जा और स्टैमिना दोनों ही कम रहेंगे। आपके पिछले दिनों की स्वास्थ्य की अपनी उपेक्षा के चलते ऐसा होना स्वाभाविक ही है। अगर आपको खूब मेहनत करनी है तो आप अपने शरीर का भी बहुत अच्छे से ख्याल रखें और आराम भी करें। आपको अपनी शारीरिक सीमाओं को समझते हुए आराम भी करना चाहिए। आराम न करके भी बहुत सख्त मेहनत करके आप अपनी सेहत को नुक्सान पहुचाएंगे।
 
मकर प्यार और संबंध- आपके प्रिय को आज आपकी सहायता और समर्थन की जरुरत होगी। इस समय आपको बिना किसी शर्त अपने प्यार का अहसास उन्हें कराना चाहिए और उनके बारे में कडवा बोलने या उनकी आलोचना करने से बचना चाहिए। आपको अपनी छोटी छोटी शिकायतें और मुद्दे एक तरफ कर देने चाहिए। आप जैसा व्यवहार अब करेंगे उससे आपके रिश्ते पर लम्बे समय तक के लिए प्रभाव पड़ेगा। इसीलिए आपको अब सोच समझकर ऐसे निर्णय लेने हैं जो भविष्य तक के लिए भी उपयुक्त हों।  
 
मकर कैरियर और धन- आज आप व्ययसायी की तरह सोचेंगे और धन पर नियंत्रण रखेंगे। इसका परिणाम यह होगा की धन तो संचित होगा पर आपके परिवार के खर्चे बढ़ेंगे जिसका उत्तर आपको ढूढ़ना होगा। असुरक्षा की भावना की वजह से आप जरुरत के खर्चो पर भी लगाम लगाने की कोशिश कर सकते है। इस तरह की कृपणता की प्रवृत्ति से आपको बचना होगा क्यों की आपका धन प्रवाह सुचारू रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »