16 Apr 2024, 11:31:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 1:36AM | Updated Date: Jul 8 2019 1:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके विचार उलझे और बिखरे हुए से हैं। आप एक साथ बहुत सारी बातों के बारे में सोच रहे हैं। इसका परिणाम यह होगा की आज कोई भी काम पूरा नही कर पायेंगे। ध्यान को केन्द्रित रखने की जरुरत है। थोडा सा मानसिक अभ्यास करें और दूसरों से सलाह ना लें क्योंकि अलग-अलग सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे।

धनु स्वास्थ्य और कल्याण- गृहों की इस स्थिति में आपका परा फोकस फिट रहने पर है। आप खुद को फिट रखने के लिए उत्साहित हैं। आपकी योग में भी रुचि है। आप अपनी स्वस्थ जीवन जीने की इच्छा को पहचान भी रहे हैं। एक बार में एक ही कदम उठायें। चाहे खाना हो या मजे लेने हों, स्वास्थ्यकर विकल्प ही चुनें। पार्टी करें या काम, अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
 
धनु प्यार और संबंध- आप तुच्छ मुद्दों को व्यवस्थित करने के लिए समय नहीं निकाल पाये है और बढ़ते बढ़ते अब उनका ढेर लग गया है। आज आप अपने आप को उलझा हुआ सा महसूस कर रहे है। मामले अब जटिल हो गए हैं और आप ये समझ नहीं पा रहे है की कहा से शुरुआत की जाये। आप आमने सामने बैठकर वार्तालाप करे। दिन के अंत तक आप अपने साथी के साथ बैठकर सहज महसूस करेंगे। 
 
धनु कैरियर और धन- जहां तक वित्तीय मामलों का संबंध है, आज आप एक बुद्धिमान निर्णय लेंगे। सलाह आपका उचित मार्गदर्शन करेंगी, तो आज छोटे लाभ से संतुष्ट रहे। शेयर बाज़ार में लगे लोग आज बड़े शेयरों के निवेश से बचे। अपने भीतर की आवाज सुनकर अपने अंतर्ज्ञान से काम करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »