20 Apr 2024, 10:23:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 1:32AM | Updated Date: Jul 8 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप जिद्दीपन के प्रति अपना स्वाभाविक झुकाव महसूस करेंगे। लेकिन जब आपको यह अनुभव होगा की ऐसा करना आपके हित में नही है तो आप पछतावा भी महसूस करेंगे। अच्छे से स्थिति समझें, आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें।अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी ख़ुशी मिलेगी।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- आप आज कुछ अंतर्मुखी सा महसूस करेंगे और अपनी खुद की भावनाओं का निरिक्षण करेंगे।आपको किसी आंतरिक भावना से यह भी महसूस होगा कि अब कुछ बदलाव की जरुरत है। इसके नकारात्मक परिणामों को भी ध्यान में रखें, इससे कुछ भी ठीक नही होगा। इसीलिए अपनी भीतरी शांति बनाये रखकर केन्द्रित रहें।
 
सिंह प्यार और संबंध- विरोधाभासी ग्रहों की वजह से आज आप विपरीत दिशा में जा सकते है। आप एक निर्णायक निर्णय लेना चाहते है, लेकिन आप काफी सतर्क है और किसी भी तरह का असंतुलन नहीं चाहते। इन विरोधाभासी प्रभावों के कारण आपका प्यार का जीवन काफी दिलचस्प हो जाएगा। इन सब से आपको अपने साथी या अपने रिश्तो पर एक सबक मिलेगा, जो की आपको भविष्य के लिए योजना बनाने में मददगार साबित होगा। 
 
सिंह कैरियर और धन- आज आपको ऐसे लोगों का सामना करना पड़ सकता है जो अपने दृष्टिकोण और मांग में काफी तेज होंगे, लेकिन अपने पेशेवर लाभ और अपनी कंपनी के प्रचार के लिए ये सब आपको झेलना और सहना पड सकता है, हालांकि आपके शांति और धैर्य को देखकर, एक सफल विज्ञापन एजेंसी व्यापार के लिए आपसे संपर्क कर सकती हैं और अगर सब कुछ ठीक रहता है तो आपको एक उन्नत पद पर पदोन्नत किया जा सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »