23 Apr 2024, 12:28:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 1:29AM | Updated Date: Jul 8 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप काल्पनिक से मूड में हैं। अलग अलग भूमिकाएं निभाने और कल्पनाओं में आपको बहुत मजा आता है। आप अपने लिए हर कहीं रोमांस ढूँढ लेते हैं। आपकी सपनों की एक दुनिया है जिसे आपको सच करने का मौका मिल सकता है। आप आज अपनी भावनाओं के वश में होकर संबंधों या करियर में कुछ असंभव सा हासिल करना चाहेंगे हालाँकि बड़े फैसले लेने के लिए यह समय ठीक नही है।

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- आज आप भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील रहेंगे। आप सोचेंगे कि आज बस मैं घर के आरामदायक माहौल में ही रहना चाहता हूँ। जिन चीजों से आप सुरक्षित महसूस करते हैं वे आप से दूर हो जायेंगी लेकिन चिंता न करें। आप अपनी प्रिय चीजों से केवल अस्थायी तौर पर दूर हो रहे हैं।अपने दिल की तो सुनें ही लेकिन फिटनेस पर ध्यान देना भी न भूलें।
 
वृषभ प्यार और संबंध- आप आज प्रेम से ओतप्रोत होना चाहते है और आज के दिन आपने अपने साथी के साथ साझा करने के लिए योजना बनाई है लेकिन अन्य प्रतिबद्धताओं के चलते आज आप रोमांस और प्यार से दूर रह सकते है। समय के आभाव के कारण आप को प्रेम प्रसंगो से दूर होना पड सकता है, लेकिन फिर भी अगर आप कुछ बड़ा न कर पाये तो कुछ लघु व् प्यार से ओतप्रोत कुछ प्रेम से भरी वस्तु या अपना त्वरित प्रेम अपने साथी को आप दिखा जरूर सकते हैं । 
 
वृषभ कैरियर और धन- आप एक लंबे समय से सीधे और संकीर्ण रास्ते में कठिन काम कर रहे है, लेकिन आज आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए प्रवंचना या चतुराई का सहारा ले सकते है, हालाँकि ये एक अनावश्यक जोखिम है। लोग आसानी से आपके तंत्र को पहचान लेंगे और इसे अपराध के रूप में लेंगे और आपने सालो से जो प्रतिष्ठा कमाई है वो आप गवां सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »