26 Apr 2024, 03:59:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 2:05AM | Updated Date: Jul 6 2019 2:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी मन की आवाज अब सक्रिय है और हर काम में आपका बहुत अच्छा मार्गदर्शन करेगी। आप मजे मजे में भी आसानी से जोखिम उठा पाने की स्थिति में हैं। भाग्य आपके साथ है फिर भी आपको कोई भी कदम उठाने से पहले दो बार सोच लेना चाहिए। आप भावनाओ की बाढ़ को अनुभव करेंगे। पुराने दोस्तों या परिचित के सामने आने से खुशी होगी।

मकर स्वास्थ्य और कल्याण- आप एक साथ काफी कुछ करने का प्रयास कर रहे हैं और अब इसका बुरा प्रभाव आपकी सेहत पर दिखना भी शुरू हो जायेग।लगातार रातो को देर तक काम करते रहने से आप काम पर पूरा ध्यान नही लगा पायेंगे।इसका आपके स्वास्थ्य तथा करियर दोनों पर ही नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको स्वास्थ्यकर आदतें अपनाने की और अधिक ध्यान देना पड़ेगा।आज बहुत अच्छी नींद लेने की कोशिश करें।
 
मकर प्यार और संबंध- आपसी समझ और सहनशीलता किसी भी रिश्ते के लिए जरूरी है। आपने अपने मन में अपने पार्टनर को एक सिंहासन पर बैठा लिया है औए अब आपके लिए उसकी किसी भी गलत को स्वीकार या माफ़ करना बहुत मुश्किल हो रहा है। हालाँकि आपके अधिक सख्ती बरतने से सबके लिए मुश्किलें ही पैदा होंगी। अगर आप सचमुच में इस रिश्ते को लेकर गंभीर हैं तो आपको थोडा और सहनशील और समझदार बनना पड़ेगा। 
 
मकर कैरियर और धन- अगर आप अपने कार्यक्षेत्र या अपने आर्थिक लक्ष्यों के लिए किसी पारंगत व्यक्ति या अपने निकट जानने वाले व्यक्ति से परामर्श लेते है तो ये सुझाव आपको काफी लाभ दे सकता है। आज का दिन इंजीनियरों और कंप्यूटर में प्रवीण व्यक्तियों के लिए काफी अछा रहेगा। आपको दूसरी नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है या उसी नौकरी में स्थान परिवर्तन के संकेत भी आपको मिल सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »