20 Apr 2024, 13:45:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 1:52AM | Updated Date: Jul 6 2019 1:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भौतिक सुविधाओं की ओर ध्यान देने के लिए यह काफी अच्छा समय है। अपने सामाजिक जीवन का आनंद उठायें और ऐसे दोस्तों और परिचितों से भी बात करें जिनके सम्पर्क में आप लम्बे समय से नही रहे हैं। आज अपने जाग्रति स्तर में भी बदलाव महसूस करेंगे,जो आपको अचानक ही अनुभव होगा। इस समय अपने मन की बात सुनना ही उचित होगा।

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण- आज पेट से जुडी दिक्कतों के कारण आप थोडा डाउन महसूस कर सकते हैं, हालाँकि दिक्कत कोई बड़ी नही है। आज पानी और एनी ठंडे पेय पीते हुए सावधान रहें क्योंकि इनसे आपको पानी से होने वाला संक्रमन हो सकता है। यह सुझाव भी आपके लिए है कि आज आप बाहर के खाने और अस्वास्थ्यकर भोजन से बचें, नही तो संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।
 
कर्क प्यार और संबंध- आपके सितारे आपको अपने सपनों के राजकुमार से मिलाने की स्थिति बना रहे हैं। वह काफी साहसिक होगा/होगी, उनकी खुशमिजाजी भी देखने लायक होगी। जैसा आप सोच रहे थे वह बिलकुल वैसा तो नही होगा लेकिन उसके काफी करीब होगा। इसीलिए उसके लिए अपनी पसंद जाहिर करने में न हिचकें और लगे हाथ अपनी भावनाओं का इशारा भी दे ही दें। 
 
कर्क कैरियर और धन- आज आप व्ययसायी की तरह सोचेंगे और धन पर नियंत्रण रखेंगे। इसका परिणाम यह होगा की धन तो संचित होगा पर आपके परिवार के खर्चे बढ़ेंगे जिसका उत्तर आपको ढूढ़ना होगा। असुरक्षा की भावना की वजह से आप जरुरत के खर्चो पर भी लगाम लगाने की कोशिश कर सकते है। इस तरह की कृपणता की प्रवृत्ति से आपको बचना होगा क्यों की आपका धन प्रवाह सुचारू रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »