25 Apr 2024, 17:37:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 1:50AM | Updated Date: Jul 6 2019 1:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवेश होगा। आपको अचानक यह लगने लगेगा कि जीवन में परिवार तथा करियर में संतुलन बनाना काफी आसान हो गया है। आपकी सारी हिचकिचाहट दूर हो जाएगी और आपके सब कामो में नया आत्मविश्वास दिखाई देगा। आप घर या कार्यस्थल पर किसी करीबी की असमंजस की भावना को भी आज दूर कर पायेंगे।

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- ज आपके दिमाग में केवल सुन्दरता सम्बन्धी ख्याल छाए हुए हैं, आज आप कई सौन्दर्य ट्रीटमेंट के लिए तैयार हैं। इनमे एन्टी-एजिंग मसाज से लेकर कोई कोस्मेटिक सर्जरी तक शामिल हो सकती है। आप सुंदर बने रहने के लिए अपनी जीवन शैली में भी कई बदलाव करने वाले हैं, आपके स्तर पर हालाँकि यह सब कुछ तारीफ़ के लायक है लेकिन यह भी समझें कि हर आयु कि अपनी एक ख़ूबसूरती होती है और हमेशा खुद को अपनी वास्तविक आयु से छोटा दिखाने की कोशिश करना जरूरी नही है।
 
वृषभ प्यार और संबंध- ज कोई अन्य व्यक्ति आपके प्यार के जीवन में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है। यह आप पर निर्भर करता है की वो कितना सफल होंगे। अगर आप उनकी बातो को सुनते और प्रभावित होते है, तो ये आपके प्रेम प्रसंग को नीचे की तरफ धकेल सकता है, इसके अलग अगर आप बाहरी व्यक्ति की बातो पर ध्यान न दे तो ये आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। 
 
वृषभ कैरियर और धन- अगर आपने हाल ही में कोई परीक्षा दी है, तो आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है। आपको कड़ी मेहनत और समर्पण का फल मिलेगा। आप आज वित्तीय योजना के बारे मैं जानेंगे। निवेश करने से पहले, सही योजना पर अपने मित्रों और सहयोगियों से सलाह ले। प्रस्ताव आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आपका दिन ऑफिस में अछा रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »