20 Apr 2024, 02:26:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 2:01AM | Updated Date: Jul 4 2019 2:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है,दिन की शुरुआत अच्छी होगी, विशेषत दोपहर से पहले। अपने ऑफिस सम्बन्धी कामों की योजना अगर हो सके तो दोपहर से पहले ही बनाएं, सफलता की सम्भावना अधिक है। शाम को या तो कुछ न करें या कोई हल्का –फुल्का काम करें।कोई अप्रत्याशित व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है।

मीन स्वास्थ्य और कल्याण- आपको स्वास्थ्यकर आदतें अपनाना थोडा मुश्किल लग रहा है। हो सकता है कि आपका जिद्दी और अड़ियल स्वभाव ही इसका कारण हो और आपको आगे बढ़ने से रोक रहा हो। सबसे अधिक महत्व अपनी सेहत को दें।हर रोज रात से पहले आराम करने, सुबह उठकर जिम जाने और संतुलित भोजन ही करने की आदत पर अड़ जाएँ तो आपकी सेहत में बहुत लाभ हो सकता है।
 
मीन प्यार और संबंध- ग्रहों की स्थिति के कारण आपके सम्बन्ध में कुछ उलझन का समय चल रहा है। पिछले कई दिनों में बहुत सारी घटनाएं हुई हैं और आपने रक्षात्मक रुख अपना लिया है जिससे आप केवल अपना सर नीचा करके शांति बनाये रखना चाहते हैं। हालाँकि, यही वो समय है जब आपको अपने रिश्ते की गहराई को जानने के लिए अधिक आक्रामक रुख अपनाने की जरुरत है। 
 
मीन कैरियर और धन- आज आपके मालिक केवल वे सुनेगे जो वे सुनना चाहते हैं और यह स्थिति स्वतंत्र रूप से अपने आप को व्यक्त करने से आपको रोकती है। आपके सहयोगियों ने ऐसी स्थितियों में बहुत अच्छी तरह से आप का समर्थन किया है और ये समय उन लोगों से प्राप्त हुई मदद की सराहना करने का समय है। जब आपके मालिक का मन स्थिर होगा, तब आपके धन प्राप्ति के योग है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »