25 Apr 2024, 18:57:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 1:58AM | Updated Date: Jul 4 2019 1:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है।आज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो।आपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा। आपको पता है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है। अभी तक आपका भाग्य आपके साथ नही था, लेकिन आज आप अपने समर्पण की बदौलत कुछ भी हासिल कर पायेंगे।

कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण- अब समय आ गया है कि अच्छे खान-पान का महत्व समझें। आप कई छोटी छोटी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहें हैं जिनका आपको भोजन से कोई सम्बन्ध नही लगता। लेकिन वास्तव में ये भोजन के गलत तरीकों से ही जुडी हुई हैं। आज आपको यह समझने की जरुरत है कि आपके लिए अपने सामान्य स्वास्थ्य को बेह्तर बनाने के एकमात्र रास्ता खान-पान में सुधार ही है, इससे आपके जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सुधार आएगा।
 
कुंभ प्यार और संबंध- आपको अपने पार्टनर के ही भले के लिए उनसे किसी बात पर कहासुनी करनी पड़ सकती है। हो सकता है कि उन्हें आपकी बात अच्छी न लगे लेकिन आपको उन्हें अपनी बात समझानी होगी। इस बात को बहुत अधिक लम्बा न खीचें नही तो बात बिगड़ भी सकती है। शांति से पेश आयें, शाम को आपके सुलझे हुए व्यवहार के कारण आपको अपने पार्टनर से और भी अधिक सम्मान मिलेगा। 
 
कुंभ कैरियर और धन- आज आपका ध्यान कही भटक सकता है, और आपको लगेगा की आप अपने कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। परिणाम स्वरुप आप अपने कार्यो में पीछे रह सकते है। इसका सबसे अच्छा समाधान है की आप कार्य से एक दिन अवकाश ले और बाहरी गतिविधियों में एक दिन बिताए। यह आपको ऊर्जा से भरेगा और आप नए उत्साह के साथ अपने लंबित कार्यों को निपटने में सक्षम हो जायेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »