17 Apr 2024, 00:44:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 1:54AM | Updated Date: Jul 4 2019 1:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक ऐसा व्यक्ति जो काफी लम्बे समय से आपके आस पास है लेकिन उस पर आप अधिक ध्यान नही दे रहे थे, आज से आप उसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू करेंगे। यह महज एक उभरता हुआ रोमांस नही है,बल्कि मन और आत्मा का मिलन है जिससे आप खासे प्रभावित होंगे। इसके बारे में अच्छे से सोच लें क्योकि अब यह व्यक्ति आपके साथ लम्बे समय तक रहेगा।

मकर स्वास्थ्य और कल्याण- आज का दिन आराम के नाम कर दें।काफी संभावना है कि आप आज का दिन खुद की अतिरिक्त देखभाल में बिताएं।अपने लिए एक ब्यूटी सेशन बुक करें या स्पा की सेवाएँ लें, आज यह काफी प्रभावी होगा। आप बहुत जल्दी चमकते हुए और ग्लैमरस दिखेंगे।आपके आसपास सभी लोग आपके इस ब्यूटी और वेलनेस सेशन के बाद आपसे प्रभावित हुए बिन नही रह पायेंगे।
 
मकर प्यार और संबंध- आप अपने सम्बन्ध को लेकर जरुरत से ज्यादा गंभीर हैं और बहुत सोचते हैं। खुद को थोडा हल्का करें। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। एक बार जब आप सब चीजों और बातों के दोहरे अर्थ ढूँढने से खुद को रोकना सीख जायेंगे तो आपको मालूम होगा कि आपका सम्बन्ध बहुत मजबूत है और आपको भी कभी कभी अधिक न सोचते हुए खुद को मुक्त रखकर मजे लेने से पीछे नही हटना चाहिए। 
 
मकर कैरियर और धन- अप्रत्याशित धन की प्राप्ति के आज योग बन रहे है। आपको ऐसे धन की प्राप्ति हो सकती है जिसके बारे में आपने सोचना छोड़ दिया था। आज आप अपने निष्क्रिय निवेश के ऊपर भी ध्यान दे क्योकि वहा से भी आपको शुभ सन्देश मिल सकता है। अगर किसी ने आपसे उधार लिया है और जिसे आप लगभग भूल चुके है वहा से भी धन प्राप्ति का शुभ सन्देश मिल सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »