23 Apr 2024, 14:55:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 1:35AM | Updated Date: Jul 4 2019 1:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें, जो आपको परेशान कर रही हैं। अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे। किसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा। बोलते हुए सावधान रहें।किसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है। कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा।

वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- आपको आज अपनी शारीरिक शक्ति की परीक्षा नही लेनी चाहिए लेकिन आपकी गर्दन और कमर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है।जिनको पहले कभी कोई चोट लगी होगी या गठिया बाय से परेशान व्यक्तियों को ज्यादा तकलीफ महसूस हो सकती है। इसीलिए आज कोई अधिक शारीरिक मेहनत वाला काम न करें। आज आपको आराम करना चाहिए। आप हल्का फुल्का योग कर सकते हैं लेकिन आपको ऐसा किसी प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर की देखरेख में ही करना चाहिए।
 
वृश्चिक प्यार और संबंध- आज आपके संबंधों में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। अगर आप पहले से किसी सम्बन्ध में हैं तो ध्यान से यह सोच लें कि आपको इसे आगे बढाना है या इससे बाहर निकलना है ताकि बाद में किसी बुरी स्थिति में न फंसें। अगर आप अकेले हैं तो यह समय कोई नया रिश्ता शुरू करने के लिए ठीक नही है क्योंकि अभी आप सिग्नल को सही नही पढ़ पायेंगे। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन- आज बड़ी और छोटी सफलताएं आपके कार्य क्षेत्र में दस्तख़त दे रही है। आपके द्वारा एक समय में प्रदान की गई सेवाओं के लिए आपको कुछ भुगतान प्राप्त हो सकता हैं या आपको एक अप्रत्याशित बोनस मिल सकता है। एक लंबे समय से जो पदोन्नति अटकी हुई थी वह आपको मिल सकती है या आपका पद उँचा हो सकता है और अलग से एक केबिन आपको मिल सकता है। बेरोजगार युवक या वे लोग जो अपनी मौजूदा नौकरी छोड़ना चाहते थे, उनके लिए भी आज शुभ सन्देश मिल सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »