19 Apr 2024, 18:31:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 1:27AM | Updated Date: Jul 4 2019 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके लिए बहुत सारा काम है, व्यस्त रहेंगे। जल्दी के चक्कर में अपने किसी शुभचिन्तक को नाराज ना करें। नम्र बने रहें। आपकी सकारात्मकता के कारण नए अवसर मिलेंगे। धीरज रखें, परिवर्तन ही शाश्वत नियम है विसिलिये बदलाव तो आपके जीवन में भी होना ही है।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- बैठने की गलत मुद्रा के कारण आपको आज गर्दन तथा कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।बैठे के दौरान अपनी मुद्रा का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए एक कुशन भी रख सकते हैं। आज आपकी उर्जा जरा कम ही है, इससे घर तथा ऑफिस में भी आपका काम प्रभावित होगा। आज आप अपने दैनिक कार्यक्रम में फिटनेस सम्बन्धी कोई काम शामिल करना चाहते हैं।
 
सिंह प्यार और संबंध- आप में सामाजिक ऊर्जा की अधिकता रहेगी और आप अपने साथी के साथ लोगो से मिल सकते है। एकरसता आपके स्वभाव में नहीं है। कुछ नवीन करने की कोशिश करे क्यों की बोरियत आपके सम्भंधो पर हावी होती धिक रही है। व्यावसायिक और कार्य क्षेत्र से संभंधित मामले एक जबरदस्त गति से आगे बढ़ रहे हैं और ऐसा प्रतीत होता है, मानो आप इस बवंडर में फंस गए हैं। आप ध्यान से देखे, आपका साथी किनारे पर आपका इंतजार कर रहा है। 
 
सिंह कैरियर और धन- आपकी आय और कैरियर को प्रभावित करने वाले ग्रहों के बीच का गठबंधन अब अपनी मजबूत केंद्र बिंदु पर आ रहा हैं। इसका मतलब यह है की अगर आप अपने कैरियर के लिए अपने समय और ऊर्जा से कार्य करते है, तो आपकी जमा राशि को बढ़ावा मिलेगा। आप में ऐसी ऊर्जा और क्षमता है की आप और अधिक कार्य करके अपनी आय में और सुधार ला सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »