28 Mar 2024, 14:55:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 1:25AM | Updated Date: Jul 4 2019 1:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको अपना अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे। आपकी दूसरी परेशानियां भी तुरंत दूर हो जायेंगी, उनके बारे में चिंता ना करें। आज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं।

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण- आप पिछले कुछ दिनों से चिडचिडे और परेशान सा महसूस कर रहे हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि आप अपने स्वास्थ्य की कीमत पर दूसरों का बहुत अधिक ध्यान रखने में लगे हुए हैं। अब समय आ गया है कि आपको यही प्यार अपने लिए भी दिखाना होगा। अपने खाने पर ध्यान दें। खूब आराम भी करें और अपने शरीर को आराम देने और ख़ुशी महसूस करने के लिए ब्यूटी पार्लर में भी जा सकते हैं। इससे आप तरोताजा और उर्जावान महसूस करेंगे।
 
कर्क प्यार और संबंध- अब समय आ गया है कि आप एक कदम पीछे हटकर शांति से अपने सम्बन्ध को तर्क की कसौटी पर भी परखें। आप अपने पार्टनर के बारे में मिली किसी सूचना को नजरंदाज करते आ रहे हैं लेकिन यह जान लें कि ऐसा करने से उसकी अहमियत या प्रभाव खत्म नही हो जाएगा। अपने सम्बन्ध के बारे में विश्लेष्ण करते हुए आपको उसे भी ध्यान में रखना चाहिए। आपको इस समय कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। 
 
कर्क कैरियर और धन- प्रमुख परिवर्तन आज आपके कार्यस्थल पर होने की उम्मीद हैं। वास्तव में आपके आय अर्जित करने के साधन में परिवर्तन आ सकता है, और आप ऐसे कार्य में लिप्त हो सकते है जिसको आप करना चाह रहे थे परन्तु आपने सपने में भी नहीं सोचा था, की ऐसा अवसर आपको मिल सकता है। आप अपने कार्यस्थल पर नवीन विचारो एवं नए दृष्टिकोण के साथ आ सकते है, जिससे सत्ता में बैठे अधिकारी का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »