24 Apr 2024, 04:31:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 1:19AM | Updated Date: Jul 4 2019 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज अपने परिवहन के साधन से परेशान हो सकते हैं। अगर कहीं किसी महत्वपूरण काम के लिए जाना है तो अपने लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर लें और कोई बैकअप योजना तैयार रखें। आज आप किसी भीतरी उलझन से परेशान हैं, लेकिन शांति बनाये रखें,यह समय जल्दी ही बीत जायेगा। परिवार के साथ समय बिताएं।

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- आज छोटी मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें जैसे ठंड, खांसी, जुकाम या सिरदर्द आदि हो सकती हैं। कलाई य उंगली में भी दर्द महसूस कर सकते हैं। इससे आपका काम कुछ धीमा पड़ जाएगा। निराश न हों, ये सब तो चलता ही रहता है। संभव हो तो आज अच्छे से आराम कर लें, इससे आप कल काम करने के लिए तैयार हो पायेंगे। ठंडे पेय पीने से बचें।
 
वृषभ प्यार और संबंध- आज आपको अपने साथी से बहुमूल्य सलाह मिल सकती है। हो सकता है, की ये आपको सुनने में अच्छा न लगे, लेकिन आप अपनी तरफ से उसे अच्छी तरह से सुनने के लिए प्रयासरत रहेंगे। यह आप के लिए काफी महत्व वाली बात हो सकती है। यह वित्तीय मामला या आपके कैरियर या आपके परिवार से संबंधित हो सकता है। आपके लिए ये जरुरी है, की इस सलाह को नजरअंदाज न करे अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। 
 
वृषभ कैरियर और धन- आज के दिन अप्रत्याशित धन की प्राप्ति के योग है। आज का दिन लॉटरी और सट्टा बाजार के लिए भी लाभप्रद है परन्तु ये धन लाभ कई तरह की जिम्मेदारियां भी साथ लायेगा जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना है। आपको इस पैसे के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण काम का निर्वहन करना पड़ सकता है। इस अप्रत्याशित उपहार के वजह से आज आप कुछ हलकी फुलकी खरीदारी भी कर सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »