17 Apr 2024, 03:00:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातकों का मंगलवार के लिए शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 1:12AM | Updated Date: Jul 2 2019 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको गृहों की स्थिति के कारण हर भावना काफी गहन प्रतीत होगी। आपको प्यार और नफरत दोनों ही का बहुत गहनता से अनुभव होगा। आपको यह समझाने वाले अवसर भी आयेंगे कि आप किस कारण अब अपने करीबी दोस्तों से पुरानी भावना से बात नही कर पा रहे? हालाँकि तुरंत कोई भी फैसला लेने के स्थान पुर रूककर और सोच समझकर कदम उठाना ही सही होगा।

मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण- आपको आज गिरकर छोटी-मोटी चोट लग सकती है या आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। छोटी-मोटी दुर्घटना की भी आशंका है। आपको अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। इसके अतिरिक्त दिन में कुछ विशेष नही होगा।आप किसी से स्वास्थ्य केंद्र में मिलने जा सकते हैं।यह समय अपनी जीवनशैली में कुछ ऐसे बदलाव करने के लिए बिलकुल ठीक है जिनकी आपको लम्बे समय से जरूरत है।
 
मिथुन प्यार और संबंध- आपके काम या जीवन की अन्य चीजों के तनाव से आपका रिश्ता आज प्रभावित होगा। आज छोटे छोटे नाकाफी से मुद्दे भी अचानक महत्वपूर्ण हो उठेंगे। इससे आपके सम्बन्ध में एक छोटी सी बात पर बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। अगर आप अकेले हैं तो अपने लिए कुछ रिलैक्सिंग कार्यकलापों की योजना बनाएं जो आप खुद कर सकें। किसी से बातचीत न ही करें तो अच्छा है क्योंकि आपको गलत समझा जा सकता है। 
 
मिथुन कैरियर और धन- आज आपको अपने कार्यस्थल पर सावधानी बरतनी आवश्यक है। आप ये भूल रहे है, की आज के आधुनिक कार्यालयों में कुछ भी छुपा हुआ नहीं है, इसलिए आपको स्थितियों के मुताबिक खुद को ढालना पड़ सकता है। आज आपको विवेक की जरुरत है और अगर आप उसे अनदेखा करते है, तो आपको अपने करियर के संदर्भ में कीमत चुकानी पड़ सकती है, इसलिए चौकन्ना रहने की जरुरत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »