25 Apr 2024, 18:57:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातकों का मंगलवार के लिए शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 1:09AM | Updated Date: Jul 2 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको कुछ चौंकाने वाली बातें पता चलेंगी। लेकिन चिंता ना करें, सब अच्छी खबरें होंगी। जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे, वे आज पूरी होने वाली हैं। जिन कोशशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे, वे अंतत आज सफल होंगी। इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं, हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो।

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- दिन की शुरुआत अच्छी सेहत से होगी। दिन के पहले कुछ घंटों का उपयोग शारीरिक मेहनत वाले व्यायामों में करना न भूलें। शाम तक, छोटी –मोटी समस्याएँ,विशेष कर दांत में उभर सकती हैं। इससे बचने के लिए कुछ लोकप्रिय घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं हालाँकि आपको यह भी समझना होगा कि लगातार अच्छी सेहत बनाये रहने के लिए आपको अपने खान-पान के तरीकों में काफी बदलाव करना होगा। खाने में अधिक मीठे से बचें।
 
वृषभ प्यार और संबंध- आप जैसा रोमांटिक पार्टनर चाहते थे, आपकी उस इच्छा में अब कुछ बदलाव आ गया है, ऐसा आपको लगेगा।आप अभी बनावटी सा रोमांस कर रहे हैं लेकिन अब आप इसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू कर देंगे और रोमांस में अपने हमसफ़र को तलाश करने की कोशिश करेंगे। इससे आपको कुछ समस्याएँ हो सकती हैं क्योंकि अच्छे हमसफ़र इतनी आसानी से नही मिलते लेकिन आप इन सब चुनौतियों के लिए भावनात्मक रूप से तैयार हैं। 
 
वृषभ कैरियर और धन- आज आपको अपना कठोर और मजाकिया दृष्टिकोण को बदलने की जरूरत है, बेहतर होगा कि आप लोगों की भावनाओं से सम्बन्ध स्थापित करे और साथ ही साथ ये जानने की भी कोशिश करे कि वे क्या चाहते हैं और कौन सा रास्ता उन्होंने अपनाया है ! ध्यान देने योग्य बात ये है की आपको समझना होगा की चीज़े कैसे कार्य कर रही है बजाय की आप अपना तरीका अपने सहकर्मियों पर थोपे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »