25 Apr 2024, 22:54:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातको का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 1:58AM | Updated Date: Jun 30 2019 1:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी एकाग्रता और विचारशक्ति इस समय अपने चरम पर है और इसीलिए आप अपने आसपास के लोगों की स्थिति के बारे में और भी संवेदनशील हैं। इससे आपको पिछले कुछ मतभेद सुलझाने में मदद मिलेगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आ सकते हैं जिससे आप काफी पहले अलग हो गए थे। यह समय आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढने का है, व्हाहे इसके लिए आपको कुछ झुकना ही क्यों न पड़े।

कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण- आपको आज गिरकर छोटी-मोटी चोट लग सकती है या आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं।छोटी-मोटी दुर्घटना की भी आशंका है। आपको अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। इसके अतिरिक्त दिन में कुछ विशेष नही होगा। आप किसी से स्वास्थ्य केंद्र में मिलने जा सकते हैं। यह समय अपनी जीवनशैली में कुछ ऐसे बदलाव करने के लिए बिलकुल ठीक है जिनकी आपको लम्बे समय से जरूरत है।
 
कुंभ प्यार और संबंध- जो लोग जीवनसाथी की तलाश मैं है , उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आप आज किसी को आकर्षित कर सकते हैं। मित्रो के साथ मिले और उनके साथ बाहर जाए। जो लोग पहले से ही रिश्ते में है, वे भी अपने रिश्ते में चिंगारी का अनुभव करेंगे। आपकी एकरसता टूटेगी। आप अपने साथी के साथ कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप एक घरेलू व्यक्ति है, तो आप अपने साथी के साथ बाहर का रुख कर के आनन्दयी समय व्यतीत कर सकते है। 
 
कुंभ कैरियर और धन- हालाँकि, आप ईमानदार और मेहनती हैं पर आज सफलता आपकी पहुंच से दूर रह सकती है। कुछ मामूली गलतियाँ आपको परेशान कर सकती है। आप अपने कार्यस्थल पर किसी भी विवाद से बचे। आज का दिन निवेश के लिए उपयुक्त नहीं है। हालांकि, ये दिन अपने दोस्तों के साथ आराम करने के लिए काफी ठीक रहेगा। इसके लिए यदि संभव हो, तो आप एक दिन का अवकाश भी ले सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »