20 Apr 2024, 11:00:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 1:56AM | Updated Date: Jun 30 2019 1:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं। अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें। इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी।

मकर स्वास्थ्य और कल्याण- आपको अपने भोजन की योजना इस प्रकार बनानी होगी कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी और सुधार हो। आपको आज संक्रमणों का खतरा बना रहेगा। ऐसी स्थितियां बन रही हैं कि आप खुद को एलर्जी पैदा करने वाली चीजों के सम्पर्क में आने से नही बचा पायेंगे। इसीलिए अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए अपने भोजन में खूब विटामिन शामिल करें। पानी भी खूब पीयें।
 
मकर प्यार और संबंध- आप जहां कहीं भी जाते हैं आपको अपने बीते हुए दिनों की याद दिलाने वाला कुछ न कुछ मिल ही जाता है जहां आपने अपने प्रियतम के साथ प्यार भरा समय बिताया था। यह तो कहा ही जा सकता है कि अब वह पुरानी बात नही रही है। उन बातों के लिए अपना मन दुखी न करें, कुछ चीजों को चाहते हुए भी नही बदला जा सकता इसीलिए उन्हें वैसे ही रहने दें जैसी वे हैं। 
 
मकर कैरियर और धन- आज किसी भी परीक्षा में उतरने के लिए अच्छा दिन नहीं है, हालांकि अगर आप परीक्षा में बेठ रहे है तो किसी नकारात्मक विचारों को अपने पास न आने दे। आप आगे बढे और आपकी शक्ति और सकारात्मकता आपकी कुण्डली से किसी भी नकारात्मक प्रभाव से लड़ सकती है। आज पैसे उधार न दे क्योकि आपको धोखा मिल सकता है। बड़ी राशि उधार देने से बचे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »