25 Apr 2024, 16:27:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 1:56AM | Updated Date: Jun 30 2019 1:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिन के आगे बढने के साथ चिंता भी बढ़ेगी। लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हिम्मत ना छोड़ें। हारना या जीतना नही, आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। आपने निरंतर प्रयास किये हैं, लेकिन अभी इन्हें बनाये रखना होगा।समस्याओं की तह तक जाने की कोशिश करें ताकि इन्हें हमेशा के लिए ख़तम कर सकें।

धनु स्वास्थ्य और कल्याण- आपके लिए आज कुछ सरप्राइज होंगे लेकिन चिंता न करें।ये सब अच्छे ही होंगे। कुछ ओईसी चीजें जिनके होने का आप काफी लम्बे समय से इन्तजार कर रहे हैं, आज पूरी हो सकती हैं। आप जिन प्रयासों को व्यर्थ मान चुके थे आज उनका फल भी आपको मिल सकता है। इसीलिए आज रात दोस्तों और परिवार के साथ सेलिब्रेट करें, हो सकता है कि उनके पास भी आपके लिए कोई अच्छी खबर हो।
 
धनु प्यार और संबंध- निजी जीवन में पार्टनर शिप में काम करने की योग्यता आपको अपने प्रोफेशनल जीवन में भी बहुत काम आने वाली है। आप और आपके पार्टनर मिल जुलकर जो भी काम करेंगे चाहे वह प्यार हो या बिज़नेस, आपको खूब सफलता मिलेगी। आप दोनों को एक दुसरे की खूबियों और कमियों की बहुत अच्छी समझ है और आपकी आपस में खूब बनती है। हमेशा ऐसे ही बने रहें। 
 
धनु कैरियर और धन- आज का दिन काफी मुश्किलो से भरा रह सकता है और आपको सख्त नियमो का पालन करते हुए काफी कठिनं परिश्रम करना पड़ेगा, लेकिन यह आपके भविष्य की योजनाओं के लिए एक ठोस आधार बनाने में मदद करेगा। आज का परिश्रम आपको भविष्य में फल देगा। हो सकता है की आप अपने सहयोगी की जिम्मेदारी भी ले।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »