20 Apr 2024, 13:31:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 1:52AM | Updated Date: Jun 30 2019 1:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है, आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा। यह समय सामना करने और फैसले लेने के लिए भी उपयुक्त है। आप जिन अवांछित स्थितियों से बचना चाह्ते थे, आपको उनमें खींचा जाएगा।कुछ कठोर निर्णय लेने होंगें। हालाँकि आप दबाव में भी सही फैसले ले पायेंगे और कुल मिलाकर सब अच्छा होगा।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- जीवन में कई बार चीजें अपने हिसाब से होती हैं और जब कोई भी चीज अपने हाथ में न हो तो धीरज और शांति से इन्तजार करने के अलावा कोई रास्ता नही बचता। अगर आप बेचैनी तथा अधीरता दिखाएँगे तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। किसी हिस्से में दर्द महसूस कर सकते हैं। आराम करें और कोई अच्छा सा, खुश कर देने वाला संगीत सुनें, आपको काफी राहत महसूस होगीI।
 
सिंह प्यार और संबंध- अगर आप अपने प्रिय साथी के साथ कुछ प्रेम के पलो का आनंद लेने का सपना देख रहे थे, तो आज का दिन इसके लिए उपयुक्त है। अपने घर के दायरे में या प्रकृति के कहीं आस पास एक साथ इस दिन का आनंद लें। शीतल प्रकाश, सुगंधित द्रव्य आपके प्रेम की ज्वाला को बढ़ायेंगे। आगे बढे। आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। 
 
सिंह कैरियर और धन- आज का दिन उनके लिए अछा है जो की निर्माण के व्यवसाय से जुड़े है। आज के दिन आपको जाँच परख कर निवेश करना है क्योंकि ये अवसर लघु समय के लिए है। अगर आप अपने लिए घर खरीदने की सोच रहे है तो आपको अच्छे प्रस्ताव मिल सकते है। अपने इस चीज़ के लिए जो वित्तीय रणनीति बनाई थी उनका फल अब आपको मिल सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »