24 Apr 2024, 10:07:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि का शनिवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 12:43AM | Updated Date: Jun 29 2019 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस समय आपके जीवन में अजीब ही घटनाएँ हो रही हैं। जिससे भी आप मिलते हैं, आपके मन में उसी के लिए कोमल भावनाएं पैदा हो जाती हैं, विशेषत विपरीत लिंग को आप बहुत आकर्षित करेंगे। साथ ही आप उस काम के बारे में भी जागरूक रहेंगे जो आपको दूसरों के लिए घर और कार्यस्थल पर करना है।

मीन का स्वास्थ्य - आज आप मूड में जबर्दस्त बदलाव महसूस करेंगे। आप एक पल काफी उर्जावान और दुसरे ही पल तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं।वैसे इन सबका सम्बन्ध आपके जीवन में हो रही घटनाओं से अधिक आपके खाने और आपकी शारीरिक क्रियाकलापों से है।आप अपने आहार के बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। इस सलाह से आपको अपनी जीवनशैली को बदलने और अपने अचानक मूड परिवर्तन को कम करने में काफी हद तक मदद मिलेगी।
मीन का संबंध - जीवन के अन्य पहलुओं से बाहरी तनाव और कार्य का तनाव आपके रिश्ते की स्थिति को प्रभावित करेगा। अगर आप अपने रिश्तो की एहमियत को समझेंगे और अपने कार्य क्षेत्र और अपने रिश्तो को अलग अलग रखेंगे तो काफी हद तक इस तूफान का आप आसानी से सामना कर लेंगे। आपका साथी आज काफी हद तक एक सहायक की भूमिका में आपके लिए रहेगा, लेकिन इस तथ्य और अपने साथी की उपयोगिता को जानने में आपको काफी लम्बा समय लग जायेगा। 
मीन का कैरियर - आज का दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए अच्छा और सफलता से भरपूर है जो किसी भी तरह से शिक्षा या लेखन से जुड़े हैं। छात्रों, शोधकर्ताओं, पत्रकारों, लेखकों और शिक्षा से जुड़े अन्य पेशेवरों के लिए एक बहुत आनंदमयी एवं अच्छा दिन होने के संकेत है। आज का दिन लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश करने के लिए उपयुक्त है। आज आप आराम से बैठे और उन प्रयासों का लाभ आपको मिलेगा जो आपने अपने पेशेवर जीवन की दिशा तय करने में डाले थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »