24 Apr 2024, 09:16:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि का शनिवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 12:42AM | Updated Date: Jun 29 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यह आपके लिए अपने आप से किये हुए वादों और अपनी योजनाओं को अमल में लाने का बहुत अच्छा समय है। नयी योजनायें भी जल्दी ही कामयाब होंगीं। लाँकि, दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है। इसीलिए शाम को सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। अफवाहों से बचें और आनंद उठायें।

कुंभ का स्वास्थ्य - आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन आपकी भावनात्मक स्थिति काफी नाजुक है। कोई भी तनाव या भानात्मक दबाव अपना असर जरुर दिखाता है।आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील भी महसूस कर रहे हैं। अगर आप अपने तनाव से निपटने का अच्छा सा समाधान नही करते तो आप का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। अपने दिल के करीबी मामलों में नाटकीय स्थितियों और विवादों से बचे रहें।
कुंभ का संबंध - आप अभी हाल ही में किसी के साथ रोमांटिक रिश्ते में बंधे हैं। वैसे आप इस व्यक्ति को पहले से भी जानते हैं लेकिन इनकी कई कमियों को देखकर आपको अब आश्चर्य हो रहा है, जो आपके सामने अब आई हैं। वह आपकी उम्मीदों को समझने और उनपर खरा उतरने की कोशिश में नाकाम रहा है। आपको उसे कुछ समय देना होगा। धीरे धीरे ही सही लेकिन वह आपको जरुर समझना शुरू करेगा। 
कुंभ का कैरियर - आज आप एक लापरवाह और असाधारण अवस्था में रहेंगे। आज के दिन आप किसी पार्टी के आयोजन में आनंद लेंगे और आस पास के व्यक्तियों को प्रभावित भी करेंगे। आज आप ये नहीं सोचेंगे की धन कहा से आ जा रहा है जिसकी वजह से आपके वित्त पर एक नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। हालांकि, आपकी लापरवाही के बावजूद, आपका वित्तीय स्वास्थ्य सही रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »