19 Apr 2024, 11:34:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि का शनिवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 12:40AM | Updated Date: Jun 29 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप उर्जा से भरे हैं और आशावादी सोच रखते हैं। कुछ दिन पहले तक जो भी चीजें बिलकुल व्यर्थ लग रही थी, आज उतनी नही दिखेंगी।आपके दृष्टिकोण की दृढ़ता और जीवनशक्ति से आपको इस स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी। आज का दिन अपनी सोच, विचारों और इच्छाओं को खुलकर व्यक्त करने के लिए भी बहुत उपयुक्त है। सच्चे दिल से लक्ष्य प्राप्ति की कोशिश करें, आपको सफलता जरुर मिलेगी।

धनु का स्वास्थ्य - यह आपके लिए खासी शर्मिंदगी उठाने वाली स्थिति हो सकती है कि आपको अचानक अप्रत्याशित रूप से बहुत तेज गुस्सा आ जाए।अपने इस रिएक्शन के लिए अब अपने दिमाग पर जोर न डालें।गलतियाँ करने वाले आप अकेले नही हैं और गलतियाँ सबसे हो जाती हैं। छले कुछ दिनों से आप जिस भावनात्मक तूफ़ान से गुजर रहें हैं, ह उसका नतीजा भी हो सकता है।सबसे पहले उसका समाधान करने की कोशिश करें।
धनु का संबंध - आज कोई अन्य व्यक्ति आपके प्यार के जीवन में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है। यह आप पर निर्भर करता है की वो कितना सफल होंगे। अगर आप उनकी बातो को सुनते और प्रभावित होते है, तो ये आपके प्रेम प्रसंग को नीचे की तरफ धकेल सकता है, इसके अलग अगर आप बाहरी व्यक्ति की बातो पर ध्यान न दे तो ये आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। 
धनु का कैरियर - यात्रा और यात्रा के व्यवसायों से जुड़े लोगों के लिए ये अच्छा समय है और आप इस से अच्छा धन लाभ कमा सकते है आप उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बनाने के लिए प्रयासरत रहे और जिससे आप जल्द ही कुछ लाभ पा सकते हैं। आप संपत्ति या कीमती धातुओं में भी निवेश कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »