29 Mar 2024, 19:28:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि का शनिवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 12:38AM | Updated Date: Jun 29 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको समय फिलहाल रेंगता हुआ महसूस हो रहा है। लेकिन धीरज रखें और अपनी उत्सुकता भी बनाये रखें। हालाँकि आपको अपने किसी वादे या किसी निजी सम्बन्ध की खातिर कुछ समय के लिए अपने लक्ष्यों को एक तरफ करना पड़ सकता है। अपने साथी के साथ विवादों और गलतफहमियों से बचें। अधिक परेशान न हों, थोडा सा योजना बनाकर चलेंगे तो आसानी से अपने दोनों एजेंडा पूरे कर पायेंगे।

कन्या का स्वास्थ्य - अपने शरीर के स्थान पर मन को पुष्ट बनाने के बारे में सोचें। आप खुद को शारीरिक रूप से तो स्वस्थ रखते ही हैं लेकिन इस प्रक्रिया में आप मन का ध्यान रखना भूल जाते हैं जो बहुत परिश्रम करता है। आराम करें, कुछ ऐसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें जिससे आपका मन भी तरोताजा महसूस करे। हर रोज खुद को 15 मिनट जरूर दें। योग और ध्यम करें, अपने मन को कई दिशाओं में भटकने देने के स्थान पर अपने विचारों को एक जगह लगाने की कोशिश करें।
कन्या का संबंध - आज आप यह समझने की शुरुआत करेंगे कि आप और किसी के कहे पर नही चलेंगे और अपने सम्बन्ध में कुछ स्वस्थ सीमाओं का पालन हमेशा करेंगे। आपको यह समझना चाहिए कि आपको अपने सबसे बड़े शुभचिन्तक को भी अपने लिए फैसले लेने की छूट नही देनी है, अपनी खुद की राय का सम्मान करना चाहिए। आप इसकी तरफ पहला कदम उठाइए, लोगों की नजरों में आपका सम्मान खुद ब खुद बढ़ जाएगा। 
कन्या का कैरियर - आप अपने रास्ते में एक महान अवसर की बाट देख रहे थे और इस तरह के अवसर के लिए ये सबसे अच्छा समय है। अगर आपने साक्षात्कार दिया है, तो उस मोर्चे पर आज अच्छी खबर मिल सकती है। अप्रत्याशित जगहों से नौकरी के अवसर आपको मिल सकते है या कुछ पुराने संपर्कों से भी आप आगे की और बढ़ सकते है। आपने कठिन समय के दौरान उत्कृष्ट भावना का परिचय दिया है और अब उसका अंत नजर आ रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »