19 Apr 2024, 15:57:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि का शनिवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 12:34AM | Updated Date: Jun 29 2019 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप बहुत जल्दी में हैं। आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती हैं। इसीलिए धीमे चलें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप क्या कह और कर रहें हैं। आपको अपने कार्य को संतोषजनक ढंग से पूरा करने के लिए सभी बारीकियों पर ध्यान देने की जरुरत है।

वृषभ का स्वास्थ्य - आपको आज कोई बहुत अच्छा दोस्त मिलेगा जो आपका व्यायाम में बेहतरीन साथी साबित होगा।आप उसे पहले भी जानते थे लेकिन स्वास्थ्य में उसकी भी रूचि का आपको अभी पता चला है। आपकी मिली-जुली कोशिशों से आप अपने स्वास्थ्य को और अधिक गंभीरता से लेंगे और आपकी फिटनेस बहुत अच्छी रहेगी।आप अभी किसी एथलेटिक कार्यकलाप में भाग ले सकते हैं।
वृषभ का संबंध - आप किसी के दिल में हमेशा के लिए जगह बना सकते हैं। आपके इस नए अफेयर की शुरुआत काफी ताजगी भरी और अन्तरंग होगी। आपका दिमाग काफी मुक्त रहेगा और आप दिखावे से प्रभावित हुए बिना सच्चे प्यार और सच्चे सम्बन्ध की तलाश में रहेंगे। पिच्च्ले समय के कडवे अनुभवों को रुकावट न बनने दें। अगर आपको डर लग रहा है तो सावधानी से आगे बढ़ें। 
वृषभ का कैरियर - आज आपको अपने कार्यक्षेत्र से संभंधित कार्य में अपने मित्रो और सहकर्मियों से सहायता मिल सकती है। आप उनको अपना आभार देना न भूले और बदले में आप भी समय पड़ने पर उनकी सहायता करे। धन एवं नकदी प्रवाह में सुधार आयेगा। इस दिन आपको अपने अनावश्यक खर्चो पर भी लगाम लगानी होगी क्योकि आप अछा कमाएंगे पर साथ साथ आपके खर्चे घटाने आपके लिए मुश्किल होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »