28 Mar 2024, 23:39:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 12:14AM | Updated Date: Jun 27 2019 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप बहुत सृजनात्मक अनुभव करेंगे। खूबसूरती की प्रशंसा के साथ साथ खुद भी कुछ खूबसरत चीज बनाना चाहेंगे। दिन कलाकारों के लिए विशेष अच्छा है। हालाँकि, आज शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लें। क्योंकि अचानक आप विकर्षित सा अनुभव करने लगेंगे, यह भावना काफी सामान्य है लेकिन आप इसके कारण बिना बात निराश सा अनुभव करेंगे।

मीन स्वास्थ्य और कल्याण- आपकि अत्यधिक व्यस्त दिनचर्या आपको स्वास्थ्य और फिटनेस सम्बन्धी सम्बन्धी किसी भी काम को गंभीरतापूर्वक लेने कि राह में रोड़ा बनी हुई है। वैसे तो आप अपने भोजन को लेकर जागरूक रहते अहिं लेकिन पिछले कई दिनों से आप अपने काम में उलझे होने के कारण जंक फ़ूड खा रहे हैं। हालाँकि काम का दबाव अभी हल्का होने वाला नही है तब भी आपको अपने स्वास्थ्य की खातिर आराम करने और स्वास्थ्यकर भोजन करने की कोशिश करनी चाहिए।
 
मीन प्यार और संबंध- आज आप प्यार के मामले में असामान्य रूप से आक्रामक रहेंगे। इससे आपके पार्टनर को काफी अचरज होगा क्योंकि उसने अधिकतर आपको बहुत ही जेंटल और रोमांटिक मूड में ही देखा है। लेकिन उन्हें आपका नया स्टाइल भी काफी पसंद आएगा और वे आपके लिए उपयुक्त पार्टनर साबित होंगे। आज अपने सम्बन्ध के अलग अलग रूपों को एक्स्प्लोर करें। आपको अचरज भी होगा और ख़ुशी भी। 
 
मीन कैरियर और धन- शिक्षण, लेखन, पत्रकारिता और साहित्य में लगे हुए लोग आज अपने कैरियर में बड़ी सफलता का आनंद ले सकते हैं और आपको अपनी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। आज का दिन शैक्षिक संस्थानों और निर्माण के कारोबार में निवेश के लिए उपयुक्त है। सामान्य रूप से आपको पिछले कुछ दिनों के तनाव को पीछे छोड़ कर एक शांत दिन का आनंद मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »