29 Mar 2024, 15:09:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 12:10AM | Updated Date: Jun 27 2019 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक ऐसा व्यक्ति जो काफी लम्बे समय से आपके आस पास है लेकिन उस पर आप अधिक ध्यान नही दे रहे थे, आज से आप उसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू करेंगे। यह महज एक उभरता हुआ रोमांस नही है, बल्कि मन और आत्मा का मिलन है जिससे आप खासे प्रभावित होंगे। इसके बारे में अच्छे से सोच लें क्योकि अब यह व्यक्ति आपके साथ लम्बे समय तक रहेगा।

तुला स्वास्थ्य और कल्याण- आज आपको अपने किसी करीबी या बिलकुल अजनबी से कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी बहुत अच्छी सलाह मिलेगी।अगर आप इस सलाह पर ध्यान देंगे तो आपको बहुत फायदा होने वाला है। आज का दिन आराम करने और कई दिन से इकट्ठे हो चुके तनाव से छूटकारा पाने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आपको इस समय का उपयोग अपने मन को शान्ति देने वाले ध्यान में भी करना चाहिए जिसकी आपको बहुत जरुरत है।
 
तुला प्यार और संबंध- आप दूसरों की बात सुनने के लिए तैयार हैं और आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो जिंदगी और प्यार के बारे में दुनियाभर की बातें करता है। आपकी किस्मत अच्छी है। इस आदमी के साथ आपका रिश्ता जिंदगी भर के लिए बन सकता है। इस आदमी से अधिक मिलने की योजना बनाएं और जब भी जरुरत हो, इनकी मदद लेने में न हिचकें। 
 
तुला कैरियर और धन- आप आगे बढ़ रहे हैं, वहीं लोग आपको नीचे खींचने की और कोशिश कर सकते हैं। मौखिक विवाद में न फंसे। आप प्रयास करे की आपका कार्य बोले। आप एक ऐसी स्थिति में पहुंच जायेंगे जहा से आपको नीचे धकेलना मुश्किल होगा। अच्छा काम करते रहे। अपने सहयोगियों और अधीनस्थों के साथ सौहार्द बनाए एवं मधुर वाक्यों का प्रयोग करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »