29 Mar 2024, 13:30:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 12:07AM | Updated Date: Jun 27 2019 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी जीवन में कोई ऐसी स्थति आने वाली है जब आपको सीधे, तुरंत और अति सक्रिय रहकर फैसले लेने होंगे। यह स्थिति देखने में बहुत मुश्किल लग सकती है परन्तु आप इसे आसानी से संभाल पायेंगे। आपको बस दृढ़ता पूर्वक डटे रहना है। लेकिन चिंता ना करें, एक बार जब यह समस्या ख़तम हो जायेगी तो लोग इसे सुलझाने में आपकी भूमिका की भी प्रशंसा करेंगे।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- आपको अपने किसी करीबी की अच्छी सेहत की खबर मिलेगी। अगर आप पिछले कुछ समय से किसी प्रियजन की सेहत के बारे में चिंतित थे तो आज उस बारे में भी राहत की खबर मिलेगी। आपका कोई करीबी लम्बे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है। आज आपको उसका भी कोई समाधान मिल सकता है और यह बहुत ही कारगर साबित होने वाला है।
 
सिंह प्यार और संबंध- आज का दिन आपके लिए बहुत ख़ास है। आप अपने पुराने प्रेमी को वापस अपना लेंगे। यह सही है कि अलग होते हुए आपके बीच कुछ मतभेद जरूर थे। वापस एक साथ आने के बारे में अब भी आपको एक बार फिर से सोच लेना चाहिए क्योंकि आज का दिन कोई बड़ा फैसला करने के लिहाज से बहुत अच्छा नही कहा जा सकता। आपको इस बारे में सोचने के लिए काफी समय मिल जाएगा।
 
सिंह कैरियर और धन- यदि आपने नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो कंपनी से इसकी जाँच करें। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है। यह निवेश के किसी भी प्रकार के लिए एक शुभ दिन है। अगर आप संपत्ति खरीदने के लिए योजना बना रहे है, तो आज का दिन सौदे के लिए अनुकूल है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »