26 Apr 2024, 00:41:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 12:05AM | Updated Date: Jun 27 2019 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप बहुत साहसिक अनुभव कर रहे हैं और अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तैयार हैं। आप अपनी इच्छाशक्ति से सब मुश्किलों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। आज आपकी तरक्की को कोई नही रोक सकता। इसीलिए अपने सभी मुश्किल काम आज करने की योजना बनाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण- आजकल यात्रा करने की वजह से आप अपने सामान्य फिटनेस कार्यक्रम का पालन नही कर पा रहे हैं ,विशेषज्ञों से सलाह लेकर अपना कार्यक्रम दुबारा बनाएं। आपको आज संक्रमण होने की भी आशंका है, इसके लिए कोई हल्की-फुलकी दवा लेना फायदेमंद रहेगा लेकिन कोई तेज दवा लेने से आपका पेट गंभीर रूप से ख़राब भी हो सकता है।
 
मिथुन प्यार और संबंध- आपके दिल-दिमाग में एक साथ बहुत सी विपरीत भावनाएं चल रही हैं। वास्तव में, आपके लिए एक से अधिक रोमांटिक पार्टनरों में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल हो रहा है। हालाँकि इसका जवाब बिलकुल स्पष्ट ही है फिर भी आपको कई बार अलग अलग भावनाएं अपनी तरफ खींचेगी। इसीलिए, इस समय अपनी लव लाइफ के बारे में कोई भी बड़ा फैसला न लें। 
 
मिथुन कैरियर और धन- कुछ दिनों से आपके कार्य क्षेत्र में चीज़े आपके अनुसार नहीं चल रही थी परन्तु अब कुछ सुधार आने की उम्मीद है। आपको ये याद रखना होगा की कार्य क्षेत्र के मित्रो के साथ मैत्रीपूर्ण व्ययहार रखने से आप शांति से काम में सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं। अगर आप थोड़ी सी नरमी दिखाए तो कार्य क्षेत्र के मित्रो के साथ आप शांत माहौल का मजा ले सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »