बता दें, कि हिंदू धर्म में हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा अर्चना में समर्पित हैं, वही आज सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए बहुत ही विशेष माना जाता हैं। शिव जी की पूजा बहुत ही महत्व पूर्ण मानी जाती हैं। वही जीवन से जुड़ी सभी मनोकामनाओं को पूरा करने की शक्ति शिवलिंग के अभिषेक में होती हैं वही शिवलिंग का पूजन अभिषेक करने से सभी देवी देवताओं के अभिषेक का फल व्यक्ति को तुरंत ही प्राप्त हो जाता हैं।
वही भगवान शिव की पूजा बहुत ही सरल होती हैं शिव पूजन में प्रयोग आने वाली चीजें आसानी से प्राप्त हो जाती हैं भगवान शिव ऐसे देवता माने जाते हैं जो महज एक लोटा गंंगा जल या फिर शुद्ध जल अर्पित करने से भी प्रसन्न हो जाते हैं वही शिवलिंग पर कई ऐसी चीजें भी मनोकामनाओं की हिसाब से अभिषेक में अर्पित की जाती हैं। वही अगर किसी व्यक्ति के विवाह में कोई अड़चने आ रही हैं।
तो उसे बाधाओं को दूर करने के लिए गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करना चाहिए। वही कर्ज को दूर करने के लिए पूरे शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ मपना जाता हैं इससे कर्ज के साथ साथ मनुष्य को पापों से भी मुक्ति मिल जाती हैं। वही कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने से आरोग्य की प्राप्ति होती हैं। वही संतान सुख के लिए गाय के घी से अभिषेक करना चाहिए। वही भगवान शिव की पूजा के दौरान कभी भी नारियल के पानी से अभिषेक नहीं करना चाहि। नारियल देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता हैं इसलिए इसे शिव जी को नहीं चढ़ाया जाता हैं।