29 Mar 2024, 15:45:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 12:51AM | Updated Date: Jun 17 2019 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं। परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा। शाम तक उलझन खुद कम हो जायेगी। दिन बाधारहित गुजरेगा। यात्रा कर सकते हैं, सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है। दूसरे विकल्प खुले रखें।

वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- आप पिछले कुछ दिनों से चिडचिडे और परेशान सा महसूस कर रहे हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि आप अपने स्वास्थ्य की कीमत पर दूसरों का बहुत अधिक ध्यान रखने में लगे हुए हैं। अब समय आ गया है कि आपको यही प्यार अपने लिए भी दिखाना होगा। अपने खाने पर ध्यान दें। खूब आराम भी करें और अपने शरीर को आराम देने और ख़ुशी महसूस करने के लिए ब्यूटी पार्लर में भी जा सकते हैं। इससे आप तरोताजा और उर्जावान महसूस करेंगे।
 
वृश्चिक प्यार और संबंध- आज अपने रिश्ते को जांचकर कुछ मर्यादित सीमायें बाँधने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आज आपको यह महसूस हो जाएगा कि आप अपनी क्षमता से अधिक देते रहें हैं फिर भी आपका पार्टनर आपसे संतुष्ट नही है और उसकी मांगें दिन प्रतिदिन बढती जा रही हैं। इन मांगों पर सीमा लगाने से आपके रिश्ते में मजबूती ही आएगी और इससे आपके रिश्ते को ऐसा नया रूप मिलेगा जिससे आप और आपके पार्टनर दोनों को ही अधिक राहत महसूस होगी। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन- आप कुछ समय से अपनी विलम्ब परियोजनाओं के लिए धन संचित कर रहे थे और अब अपनी योजनाओ के क्रियान्वयन का ये सही समय है। जब आप कुछ वस्तु खरीदने जायेंगे तो हो सकता है की आप कुछ बड़ी एवं सुव्यस्थित चीज को देखकर उसे खरीदने की सोचे परन्तु आपको अपने बजट के भीतर रहकर ही काम करना है। व्यय आज अपरिहार्य हैं, लेकिन आज अनाव्यशक चीजों पर खर्च करने से बचे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »