28 Mar 2024, 18:17:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शुक्रवार को भूलकर भी ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 11:42AM | Updated Date: May 24 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कहते हैं हिन्दू धर्म में लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा जाता है और आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे है जिन्हे आप सभी शुक्रवार को नहीं कर सकते हैं और अगर आप इन कामों को करते हैं तो माता लक्ष्मी आपसे गुस्सा होकर आपके घर से चली जाती है और कभी लौटकर नहीं आती हैं। इससे आपको पैसो की बड़ी हानि भी हो सकती है। 
 
1. कहते हैं शुक्रवार को शाम का समय पूजा पाठ का समय होता है और इस समय घर में पॉजिटिव एनर्जी का होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में देवी देवता भी शाम के समय ज्यादा घर आगमन करते हैं इस वजह से घर का कोई व्यक्ति इस दौरान सोना नहीं चाहिए। क्योंकि इससे घर में नेगेटिव एनर्जी फैलने लगती है। 
 
2. कहते हैं शुक्रवार के दिन घर को जितना हो सके स्वच्छ रखना चाहिए क्योंकि साफ़ सुथरे घर में लक्ष्मी जल्दी प्रवेश करती है और घर को धन और धान्य से भर देती हैं। ऐसा भी कहते हैं कि जिस घर में धुल मिट्टी जमी रहती है और दीवारों पर मकड़ी के जाले रहते है और बाकी चीजे भी व्यवस्थित नहीं रहती है वहां लक्ष्मी माता आने से साफ़ इंकार कर देती हैं। 
 
3. ज्योतिषों के अनुसार घर की बहू बेटी लक्ष्मी का ही रूप होती है और हमेशा उनका मान सम्मान करना चाहिए। इसी के साथ किसी भी तरह उनकी बेज्जती या अपमान नहीं करना चाहिए वरना मां लक्ष्मी घर में नहीं आती हैं। 
 
4. ज्योतिषों के अनुसार शुक्रवार के दिन किसी भी रूप में जानवरों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए इसी के साथ घर में नॉनवेज भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी गुस्सा होकर कभी आपके घर में नहीं आती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »