25 Apr 2024, 02:37:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातक जाने सोमवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 12:56AM | Updated Date: May 20 2019 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संचार कुशलता आपकी विशेषता है,आप किसी दोस्त या करीबी से आज कोई ऐसी बात बांटना चाहेंगे जो आप काफी लम्बे समय से सोच रहे हैं आज अपने गुस्से और निराशा को बाहर निकलने दें। बात करते हुए कोई समाधान भी मिल सकता है ,लेकिन बातें दिल खोलकर करें। दिन के अंत में कोई चोंकाने वाली खबर मिल सकती है।  

मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- अपने अतिरिक्त वजन को घटाने की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त समय है। आप पिछले कुछ समय से अपने बढ़ते हुए वजन के बारे में चिंता करते आ रहे हैं। आज,आप आखिरकार इसकी शुरुआत के लिए कोई कदम उठाने में कामयाब रहेंगे। आपका संकल्प दृढ है तथा आप आत्मविश्वास से भरे हैं ,आप कम ही समय में अच्छे परिणाम प्राप्त कर पायेंगे 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल- अगर मौजूदा संबंधों में वो अपनापन आप महसूस नहीं कर रहे है तो भी अपने मन को सकारात्मक रखे।आपका साथी अपने प्रेम की भावनाओं को उसी तरीके से व्यक्त नहीं कर रहा है , जिस तरह से आप व्यक्त करते है। ये समय किसी को चोट पहुंचाए बिना आगे बढ़ने का समय है। आप लोगों से मिले , समारोह में जाये और हो सकता है , कोई साथी आपको मिल जाये जो आपके दिल को समझेगा। आप विनम्र और कोमल रहे। कुछ आश्चर्य आपका इंतजार कर रहे है। 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल- आज के दिन की शुरुआत उल्लेखनीय होगी। आपको पदोन्नति या नई जिम्मेदारी की पेशकश की जा सकती है और भाग्यशाली लोगों को नयी नौकरी के अद्भुत अवसर प्राप्त हो सकते है! आपकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा चारो और हो रही है और ये समय इसका फल पाने का समय है। वितीय स्थिति में धन के प्रवाह की वजह से मजबूती आने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »