20 Apr 2024, 16:33:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि जातक जाने अपने आज के राशिफल में क्या है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 1:00AM | Updated Date: May 4 2019 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन- आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं है, हालांकि चंद्रमा आपकी राशि से लाभ भाव में है। आप आज दिन भर भागदौड़ में बिताने के लिए मजबूर हो सकते हैं। काफी देर तक यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए न केवल थकाने वाली यात्रा रहेगी, बल्कि खर्चीली और निरर्थक भी साबित हो सकती है। यदि आप किसी लंबी यात्रा को टालने की स्थिति में न हों, तो स्वयं वाहन चलाने के बजाए किराए के वाहन का प्रयोग करें। आज आप किसी काम में बहुत जल्दबाजी न करें। आज आपके व्यक्तिगत संबंधों में कोई बदलाव हो सकता है। घर-गृहस्थी के लिए खरीदारी करनी होगी। अपनी वाणी और व्यवहार में स्पष्टता और ईमानदारी बनाए रखें। आज आपको कोई ऐसी बात सुननी पड़ सकती है, जिसे आप जरा भी पसंद नहीं कर सकेंगे। आपको अपनी कोई ऐसी गलती स्वीकार करना पड़ सकती है, जो आपको शर्मनाक महसूस होगी। हालांकि शाम तक सब कुछ ठीक भी हो जाएगा।
संबंध- आज आपकी ईमानदारी आपको बहुत सुखी और प्रसन्नतापूर्ण प्रेम या दाम्पत्य संबंधों तक ले जा सकती है। जो भी आपकी गलती हो, उसे स्वीकार कर लें, आपका प्रेमी या जीवनसाथी आपकी इस बात से प्रसन्न हो जाएगा।
प्रोफेशन- आज आपको धन लाभ होगा, लेकिन अनपेक्षित ढंग से ही धन खर्च भी होगा। पैसों की स्थिति संतुलित बनी रहेगी। नौकरी में आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
स्वास्थ्य- आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको मौसम से सावधान रहना होगा। पेट खराब हो सकता है।
करिअर- आज विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी। पढ़ाई में खूब मन लगेगा। परीक्षा या प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। प्लेसमेंट प्रयास सफल होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »