19 Apr 2024, 22:27:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि जातक जाने अपने आज के राशिफल में क्या है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 12:58AM | Updated Date: May 4 2019 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ- आज आपको कई तात्कालिक महत्व वाली समस्याओं को तत्काल हल करना होगा। आज आपको अपने परिवार के कुछ सदस्यों की भी मदद करनी पड़ सकती है। कोई ऐसा काम आज आपको करना पड़ सकता है, जो आपको थका कर रख देगा। घर, परिवार, संपत्ति आदि की भी आज आपको देखभाल करनी होगी। आपके परिवार से संबंधित कोई शुभ घटना अब नजदीक आ रही हो सकती है, और आज आपको उसकी भी तैयारी करनी हो सकती है। जैसे आपके या परिवार के किसी अन्य सदस्य के विवाह की बातचीत के लिए कुछ लोग आने वाले हो सकते हैं। आज आपको कुछ नया करने के या अपने व्यवसाय में कुछ नया जोड़ने के कुछ विचित्र सुझाव मिलेंगे। आज किसी भी मामले में आप अपने उत्साह और तैश को नियंत्रण में रखें, और अपने दायरे के लोगों का सम्मान बनाए रखें। आज आप किसी से बहस में न पड़ें, वरना आप किसी तरह का तर्क पेश करने की स्थिति में नहीं रह जाएंगे।
संबंध- आज विवाह की बात शुरु हो रही हो सकती है। लेकिन आज मिलने वाला प्रेम प्रस्ताव ठीक नहीं रहेगा। आज आप अनजान लोगों पर मुग्ध होने से सचेत रहें। आपके मन में कामुकता हावी रहेगी। लेकिन आपको अपने प्रेमी या जीवनसाथी से सकारात्मक उत्तर शायद न मिल सके। जीवनसाथी से बहस और अनबन हो सकती है।
प्रोफेशन- आज आपका खर्च ज्यादा रहेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी में आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आपको काम के बोझ से झुंझलाहट होगी।
स्वास्थ्य- आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। आज आप तैश में आकर मेहनत करेंगे और फिर ज्यादा ही थक जाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य मौसम से भी प्रभावित हो सकता है। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
कैरिअर- आज विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता के लिए बहुत मेहनत करना होगी। आज आप दिन भर कठिन प्रश्नों में उलझे रह सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »